हरमनप्रीत कौर से छिनेगा डीएसपी पद, चाहें तो बन सकती हैं कांस्टेबल
फर्जी डिग्री मामले में पंजाब सरकार ने महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को डीएसपी के पद से हटाने का फैसला किया है। सरकार उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं करेगी।
चंडीगढ़:
फर्जी डिग्री मामले में पंजाब सरकार ने महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को डीएसपी के पद से हटाने का फैसला किया है। सरकार उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं करेगी।
सरकार ने हालांकि कौर के सामने 12वीं की डिग्री के आधार पर कांस्टेबल बनने का प्रस्ताव रखा है। सूत्रों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।
सरकार और पुलिस सूत्रों ने बताया है कि टी-20 टीम की कप्तान के खिलाफ फर्जी डिग्री जमा करने और धोखाधड़ी से संबंधी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसे लेकर कौर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो सकता था।
हाल ही में पंजाब पुलिस ने बताया था कि हरमनप्रीत ने डीएसपी बनने के लिए जो डिग्री जमा कराई थी, वो फर्जी है।
पंजाब पुलिस ने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में इससे संबंधी जांच की थी, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ था कि हरमनप्रीत सिंह की ग्रेजुएशन की डिग्री फर्जी है।
राज्य सरकार ने उन्हें 12वीं की डिग्री के आधार पर कांस्टेबल पद ग्रहण करने का प्रस्ताव दिया है।
हरमनप्रीत को एक मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने डीएसपी पद पर नियुक्त किया था। उन्हें यह पद इंग्लैंड में खेले गए महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद मिला था।
इससे पहले हरमनप्रीत रेलवे की अधिकारी थीं। अमरिंदर ने उन्हें रेलवे से अपने राज्य में नौकरी दिलाई थी। रेलवे के साथ उनका करार था लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद रेलवे ने कौर को इस करार से मुक्त कर दिया था, जिसके बाद ही वह पंजाब पुलिस में नौकरी हासिल कर सकी थीं।
और पढ़ें: विराट कोहली को कमिंस की चुनौती, कहा- इस बार एक भी शतक नहीं लगा पाएंगे
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह