विराट कोहली के साथ ये खिलाड़ी भी है बाबा राम रहीम का शिष्य
रेप केस में दोषी करार धार्मिक गुरु और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम के कई शिष्य है। उन शिष्यों में से एक भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी है।
नई दिल्ली:
धार्मिक गुरु और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम के कई शिष्य है। उन शिष्यों में से एक भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी है। इस बात का जिक्र बाबा ने पिछले साल खुद किया था।
पिछले साल बाबा ने कहा था कि कोहली के शतक बनाने के पीछे उनका खुद का हाथ है। बाबा ने 2016 में एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने विराट को कहा था कि वह 40 रन तक अच्छा खेलते है लेकिन इसके वह नए शॉट खेलने लगते हैं।
बाबा रहीम ने आगे बताया कि विराट ने उनसे आर्म स्ट्रॉन्ग करने के टिप्स मांगे थे। और उसके बाद रहीम ने उन्हें अटैकिंग क्रिकेट खेलने का गुरुमंत्र दिया। उसके बाद ही विराट अपने करियर में पूरी तरह से सफल हो पाए हैं।
और पढ़ेंः रेप केस में दोषी करार गुरमीत राम रहीम के बारे में जानें मुख्य बातें
सिर्फ विराट कोहली ही नहीं भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को भी गुरुमंत्र देने की बात का दावा रहीम ने किया था। इसमें शिखर धवन, आशीष नेहरा, जहीर खान और युसूफ पठान आदि शामिल हैं।
रहीम ने पिछले साल ही यह दावा किया था कि इन सभी को कला सिखाने के बाद ये लोग अपने करियर में सफल हो पाए हैं। विराट कोहली और आशीष नेहरा के साथ बाबा रहीम की एक फोटो और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें कोहली बाबा रहीम के पास सिर झुकाए बैठे हैं और आशीष रहीम के पीछे खड़े हुए हैं।
और पढ़ेंः विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: साइना नेहवाल सेमीफाइनल में, स्कॉटलैंड की क्रस्टी को हराया
@RoflGandhi_ Mazak udate the na aap Gurmeet Ram Rahim ka. Ye dekho, Virat Kohli Ko cricket unhone hi sikhayi hai.😂😂😂😂 pic.twitter.com/VDcwJ0YUKy
— Super Commando Dhruv (@Eaglesiar) June 2, 2017
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी