रांची टेस्ट से पहले महेंद्र सिंह धोनी दिखे 'कप्तान' की भूमिका में, लिया पिच का जायजा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 16 मार्च से रांची में शुरू हो रहा है। यह पहली बार होगा जब धोनी का शहर रांची किसी किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।
नई दिल्ली:
महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही टेस्ट टीम के कप्तान नहीं हो लेकिन लगता है कि अपनी कप्तानी वाली जिम्मेदारी वह अब भी नहीं भूले हैं। ऐसा ही कुछ बुधवार को देखने को मिला जब धोनी ने झारखंड क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया। माना जा रहा है कि धोनी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 मार्च से रांची में शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए पिच की तैयारियों का जायजा लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी को पिच क्यूरेटर के साथ चर्चा करते भी देखा गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 16 मार्च से रांची में शुरू हो रहा है। यह पहली बार होगा जब धोनी का शहर रांची किसी किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।
यह भी पढ़ें: DRS विवाद: स्मिथ और कोहली के खिलाफ ICC नहीं लेगा कोई एक्शन
हालांकि पिच क्यूरेटर के मुताबिक धोनी की यह रूटिन दौरा था और रांची में रहते हुए वह अक्सर स्टेडियम का दौरा करते रहते हैं।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के साथ ही रांची देश का 26वां टेस्ट स्थल बन जाएगा। रांची में इससे पहले चार वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें दो में टीम इंडिया विजयी रही है। जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था।
साथ ही रांची का स्टेडियम एक इंटरनेशनल टी-20 मैच सहित कुछ आईपीएल मैचों की भी मेजबानी कर चुका है। एकमात्र टी-20 में टीम इंडिया जीत हासिल करने में कामयाब रही थी। गौरतलब है कि 2017 विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी झारखंड की टीम के साथ बुधवार अपने गृहनगर रांची पहुंचे।
यह भी पढ़ें: VIDEO: बेंगलुरु टेस्ट में 'सुपरमैन' साहा ने पकड़ा फ्लाइंग कैच तो सबको आई धोनी की याद
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि