logo-image

पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और टीम इंडिया के साथ MS धोनी ने मनाया जश्न, BCCI ने दिया 'स्पेशल गिफ्ट'

'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने इस खास दिन को पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और पूरी टीम इंडिया के साथ सेलिब्रेट किया।

Updated on: 07 Jul 2018, 10:36 AM

मुंबई:

'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने इस खास दिन को पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और पूरी टीम इंडिया के साथ सेलिब्रेट किया।

माही के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह केक काटते नजर आ रहे हैं। उनके साथ साक्षी और जीवा भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: 'ऊं फिनिशाय नमः': धोनी के बर्थडे पर सहवाग ने इस अंदाज में दी बधाई 

इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, शिखर धवन और क्रुणाल पांड्या समेत सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।

 

Selfie With Bowlers! ❤ . #Msdhoni #Dhoni ❤

A post shared by MS Dhoni | Mahi7781 🔵 (@msdhoni.fanz) on Jul 6, 2018 at 8:15pm PDT

इस खास मौके पर साक्षी ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की है, जिसमें इमोशनल मैसेज भी लिखा है। साक्षी ने लिखा, 'जन्मदिन की ढेरों बधाईयां...यहां तक कि शब्द भी बयां नहीं कर सकते कि आप एक इंसान के रूप में कैसे हैं... 10 साल में मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और यह जारी भी है... मुझे जिंदगी को एक सरल-व्यावहारिक तरीके से देखने और जीना सिखाने के लिए धन्यवाद...बहुत सारा प्यार और मेरी लाइफ को खूबसूरत बनाने के लिए थैंक्यू!'

वहीं, BCCI ने भी धोनी के बर्थडे पर एक स्पेशल मैसेज तैयार किया है, जिसमें टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने माही को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने पीएम मोदी और बिग बी को इस रेस में पछाड़ा