गूगल ने डूडल के माध्यम से दिलीप सरदेसाई को 78वें जन्मदिन पर किया याद
वैश्विक सर्च इंजन गूगल ने बुधवार को डूडल के माध्यम से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई के 78वें जन्मदिन पर अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।
नई दिल्ली:
वैश्विक सर्च इंजन गूगल ने बुधवार को डूडल के माध्यम से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई के 78वें जन्मदिन पर अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। सरदेसाई को स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारत का सर्वकालिक महान बल्लेबाज माना जाता है।
इंटर-यूनिवर्सिटी रोहिंटन बारिया ट्रॉफी में 1959-60 में 87 के औसत से 435 रन बनाकर पहली बार चर्चा में आए सरदेसाई ने भारत के लिए 30 टेस्ट मैच खेले।
अपने टेस्ट करियर में सरदेसाई ने पांच शतकों और नौ अर्धशतकों की मदद से कुल 2001 रन बनाए। टेस्ट मैचों में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 212 रन रहा है।
उनके नाम दो दोहरे शतक हैं। सरदेसाई का प्रथम श्रेणी रिकार्ड प्रभावशाली रहा है। उन्होंने कुल 179 मैचों में 10230 रन बनाए। इसमें 25 शतक और 56 अर्धशतक शामिल हैं। प्रथम श्रेणी में भी सरदेसाई दोहरा शतक लगा चुके हैं।
और पढ़ें: फाफ डु प्लेसिस की जगह डी कॉक बने बने वनडे के कप्तान, यह है वजह
8 अगस्त, 1940 को गोवा में जन्मे सरदेसाई ने 2 जुलाई 2007 को मुम्बई में अंतिम सांस ली थी। सरदेसाई के पुत्र राजदीप सरदेसाई भारत के जाने-माने टीवी पत्रकार हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह