logo-image

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ब्रिस्टल में गिरफ्तार, नहीं खेलेंगे चौथा वनडे

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ब्रिस्टल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके गिरफ्तारी का कारण अभी पता नहीं चला है।

Updated on: 26 Sep 2017, 07:18 PM

नई दिल्ली:

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके गिरफ्तारी का कारण अभी पता नहीं चला है। जिस वक्त पुलिस ने स्टोक्स को गिरफ्तार किया उस वक्त उनके साथ एलेक्स हेल्स भी थे। पुलिस ने उनसे भी पुछताछ की मगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।

स्टोक्स को ब्रिस्टल पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार किया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस बात की पुष्टि की। बोर्ड ने कहा, 'स्टोक्स को गिरफ्तार किया था और पूछताछ बाद पुलिस ने बिना किसी चार्ज के जमानत भी दे दी।'

इस घटना के बाद इग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स को चौथे वनडे के लिए टीम से बाहर कर दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड को चौथा वनडे द ओवल में खेलना है।

इसे भी पढ़ेंः कुलपति जीसी त्रिपाठी दिल्ली तलब, कमीश्नर ने सौंपी रिपोर्ट, विश्वविद्यालय को ही पाया जिम्मेदार

ईसीबी डायरेक्टर एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा, 'बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स बुधवार को खेले जाने वाले वनडे मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। स्टोक्स की गिरफ्तारी के वक्त हेल्स उनके साथ ही मौजूद थे अब पुलिस जांच में सहयोग के लिए ब्रिस्टल वापस लौट गए हैं। हालांकि स्टोक्स को बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया।'

आपको बता दे स्टोक्स को इससे पहले 2012 में भी गिरफ्तार किया गया था और 2013 में भी उन्हें देर रात शराब का सेवन करने के आरोप में इंग्लैंड लायंस टूर से घर वापस भेज दिया गया था।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें