logo-image

'पापा' धोनी की फेवरेट बाइक पर बैठी बेटी जीवा, साक्षी ने शेयर की तस्वीरें

साक्षी सोशल साइट पर जीवा की क्यूट फोटोज़ और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Updated on: 30 Nov 2016, 07:51 PM

नई दिल्ली:

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी बेटी जीवा भी कुछ कम नहीं हैं। साक्षी सोशल साइट पर जीवा की क्यूट फोटोज़ और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने जीवा की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बाइक पर बैठी हुई हैं। इस फोटो में जीवा बेहद क्यूट लग रही हैं।

दरअसल, हाल ही में साक्षी ने जीवा का फोटोशूट कराया। सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर होते ही वायरल हो गई। इसमें जीवा अपने पापा की फेवरेट बाइक पर बैठी हुई हैं।

 

Thank you guys for an awesome photo shoot @shipraamitphoto ! You guys are the best in India !

A photo posted by Sakshi (@sakshisingh_r) on Nov 29, 2016 at 9:14pm PST

साक्षी ने जीवा की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

A photo posted by Sakshi (@sakshisingh_r) on Nov 25, 2016 at 12:42am PST

गौरतलब है कि धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। 6 फरवरी 2015 को उनकी बेटी का जन्म हुआ। जीवा के जन्म के वक्त धोनी ऑस्ट्रेलिया में चल रहे वर्ल्डकप में टीम इंडिया को लीड कर रहे थे।