logo-image

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: धोनी ने साक्षी और बेटी जीवा संग बिताया 'फैमिली टाइम', शेयर की कई तस्वीरें

साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर धोनी और बेटी जीवा के साथ बिताए पल की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया 'फैमिली टाइम'।

Updated on: 10 Jun 2017, 06:50 AM

नई दिल्ली:

भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में अब मुश्किलों में दिख रही है। श्रीलंका से हार के बाद अब उसे सेमिफाइनल में जाने के लिए आखरी मैच जीतना है। इस प्रेशर को कम करने के लिए खिलाड़ी अपना खाली समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं।

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर धोनी और बेटी जीवा के साथ बिताए पल की तस्वीर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है 'फैमिली टाइम'।

धोनी की बेटी जीवा भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों की फेवरेट है। टीम के कई खिलाड़ी कई मौकों पर जीवा के संग अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।

 

Family time !

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on Jun 9, 2017 at 9:11am PDT


धोनी की बेटी जीवा सबकी चहेती बन गई है। सर्विंग के दौरान फ्लाइट क्रू ने जीवा के लिए चॉकलेट से ‘वेलकम अबोर्ड जीवा’ मैसेज लिखा। फ्लाइट की इन फोटोज को साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

 

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on Jun 8, 2017 at 10:25pm PDT

धोनी चैंपियंस ट्रॉपी में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 52 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।