logo-image
Live

IND Vs SA: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में, टीम इंडिया की 8 विकेट से जीत

सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अब बांग्लादेश से होगा। वहीं, आईसीसी इवेंट में चूक जाने के लिए बदनाम रही दक्षिण अफ्रीकी टीम चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है।

Updated on: 11 Jun 2017, 09:35 PM

highlights

  • दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' वाला मैच था, भारत की आट विकेट से जीत
  • टीम इंडिया में रविचंद्रन अश्विन को दिया गया मौका, उमेश यादव नहीं खेल रहे थे
  • टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था

नई दिल्ली:

केनिंग्टन के ओवल मैदान पर रविवार को टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया के अब चार अंक हो गए हैं। 

सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अब बांग्लादेश से होगा। वहीं, आईसीसी इवेंट में चूक जाने के लिए बदनाम रही दक्षिण अफ्रीकी टीम चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है।

बहरहाल, टीम इंडिया को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 38 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से शिखर धवन ने 78 जबकि कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 76 रनों की पारी खेली।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रहे दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत हालांकि अच्छी रही थी लेकिन इसके बावजूद टीम 44.3 ओवरों में ऑलआउट हो गई थी। 

भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ओपनिंग करने आए क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। डी कॉक ने 72 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके लगाए। जेपी ड्यूमिनी 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

बता दें कि इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। ऐसे में दोनों टीमें हर हाल में जीत हासिल करना चाहेंगी। 

CHAMPIONS TROPHY 2017 INDIA VS SOUTH AFRICA  का लाइव स्कोरकार्ड यहां देखें

LIVE UPDATES

# भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया। 38 ओवर में हासिल किया 192 रनों का लक्ष्य। युवराज सिंह (23 नाबाद) ने आखिरी गेंद पर लगाया छक्का। विराट कोहली नाबाद 76 रन बनाकर लौटे। सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका बाहर

# 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 173/2. युवराज सिंह 10 रन जबकि कोहली 69 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत

# 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 162/2, विराट कोहली 62 रनों पर खेल रहे हैं। इस ओवर से छह रन आए

# 31वें की पहली गेंद पर भारत को दूसरा झटका। शिखर धवन 78 रन बनाकर आउट। इमरान ताहिर ने लिया विकेट। अब युवराज सिंह बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 153/1. कोहली 83 गेंदों पर 59 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# 28वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने एक रन लेकर 71 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद धवन ने दूसरी और चौथी गेंद पर दो चौके लगाए। ओवर से कुल 11 रन आए। 28ओवर के बाद भारत का स्कोर- 142/1. वनडे में कोहली की यह 41 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 में दूसरी फिफ्टी है

# 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 131/1

# 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 118/1

# इस अर्धशतक के साथ धवन चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 में केन विलियमसन को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

# 24वें ओवर की तीसरी गेंद पर धवन ने चौके के साथ पूरी की फिप्टी। धवन के वनडे करियर का यह 19वां अर्धशतक है। क्रिस मोरिस के इस ओवर से 5 रन आए। 24ओवर के बाद भारत का स्कोर- 115/1. कोहली 62 गेंदों पर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं

# 21वें ओवर के चौथे और पांचवें गेंद पर विराट कोहली (38 रन नाबाद) के लगातार दो चौकों से भारत के 100 रन पूरे। इस ओवर से आए 10 रन। भारत का स्कोर-100/1. मोर्ने मोर्केल ने यह ओवर डाला था।

# 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 90/1. शिखर धवन 47 रनों पर खेल रहे हैं। धवन अब तक 54 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। कोहली 29 रनों पर नाबाद

# इमरान ताहिर की ओर से डाले गए 19वें ओवर में 9 रन आए। धवन ने चौथी और पांचवीं गेंद पर जमाया चौका। धवन 43 रनों पर अब खेल रहे हैं, कोहली 28 रनों पर नाबाद। भारत का स्कोर- 85/1

# 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 75/1. इमरान ताहिर के इस ओवर की आखिरी गेंद पर स्टंप की हुई अपील। थर्ड अंपायर का फैसला नॉट आउट। इस ओवर से आए पांच रन। ओवर की चौथी गेंद पर धवन ने लगाया चौका। धवन फिलहाल 35 जबकि विराट कोहली 26 रनों पर खेल रहे हैं

# 15 ओवर के बाद स्कोर- 65/1. शिखर धवन 30 रनों पर जबकि विराट कोहली 21 रनों पर खेल रहे हैं

# 14वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने लगाया छक्का। शिखर धवन 29 रन जबकि विराट कोहली 16 पर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 58/1

# 13वें ओवर में भारत के 50 रन पूरेे। क्रिस मोरिस के इस ओवर से तीन रन आए। शिखर धवन 28 रनों पर जबकि विराट कोहली 9 रनों पर खेल रहे हैं

# गेंदबाजी में पहला बदलाव, अब अंदिले फेहुवलक्वायो को बॉलिंग पर लगाया गया। 12वें ओवर से आए 6 रन। भारत का स्कोर- 47/1

# 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 41/1

# 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 37/1. मॉर्केल के इस ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर शिखर धवन ने लगातार दो चौके जमाए। ओवर से आए 11 रन। धवन अब 29 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। अपनी पारी मेँ अब तक धवन 3 चौका एक छक्का लगा चुके हैं।   

# 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 26/1. शिखर धवन 12 रन जबकि विराट कोहली 2 रनों पर खेल रहे हैं। ओवर से आए केवल दो रन

# सातवां ओवर मेडन गया। विराट कोहली सामना कर रहे थे और रबाडा कर रहे थे गेंदबाजी

# छठे ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को पहला झटका लगा है। मोर्ने मॉर्केल की गेंद पर रोहित शर्मा (12 रन) विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे। रोहित शर्मा ने 20 गेंदों की अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। अब बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आए हैं। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर- 24/1

# 5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर- 23/0. धवन 11 रनों पर जबकि रोहित शर्मा 12 रनों पर खेल रहे हैं

# मोर्ने मॉर्केल की ओर से डाले गए भारतीय पारी के चौथे ओवर से छह रन। शिखर धवन ने चौथी गेंद पर जमाया छक्का। चार ओवर के बाद स्कोर- 18/0

# तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा के बल्ले से निकला भारत के लिए पहला चौका। अगली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने जमाया छक्का। रबाडा के इस ओवर से 10 रन आए। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 12/0. रोहित शर्मा 11 रन जबकि धवन एक रन पर खेल रहे हैं

# दूसरे ओवर में खुला टीम इंडिया का खाता, मोर्ने मॉर्केल ने डाला दूसरा ओवर। भारत का स्कोर- 2/0

# पहला ओवर मेडन, कोई रन नहीं।

# भारतीय पारी शुरू, रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग के लिए उतरे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत कागिसो रबाडा ने की है

# टीम इंडिया को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य

# 191 रनों पर दक्षिण अफ्रीका ऑलआउट। आखिरी बल्लेबाज के तौर पर ड्यूमिनी 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन बनाकर रन आउट। दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

# 44ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 190/9

# 43वें ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 189/9

कागिसो रबाडा आउट। भुवनेश्वर कुमार ने लिया विकेट। अगली ही गेंद पर भुवनेश्वर ने मोर्ने मोर्कल को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। 43वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को यह लगातार दो झटके लगे हैं। रबाडा पांच रन जबकि मॉर्केल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अब दक्षिण अफ्रीका की आखिरी जोड़ी ड्यूमिनी और इमरान ताहिर क्रीज पर हैं।

# 40 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 178/6. भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर से तीन रन आए। ड्यूमिनी 18 रन जबकि अंदिले 4 रनों पर खेल रहे हैं

# 37वें ओवर की चौथी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका। जसप्रीत बुमराह ने क्रिस मोरिस को भेजा पवेलियन। मोरिस केवल चार रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए अंदिले फेहुवलक्वायो आए हैं। 37ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 167/6 

# 36 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 166/5

# 35 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 162/5. जडेजा के इस ओवर की पहली गेंद पर रन आउट की अपील हुई हालांकि तीसरे अंपायर ने इसे निरस्त किया। ड्यूमिनी 8 रन जबकि क्रिस मोरिस 3 रनों पर खेल रहे हैं

# हार्दिक पांड्या को पहली सफलता। 34वें ओवर की तीसरी गेंद पर फाफ डू प्लेसिस (36) को किया बोल्ड। डू प्लेसिस ने 50 गेंदों की अपनी पारी में एक चौका लगाया। 34 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 159/5. इस ओवर से तीन रन आए हैं। क्रिस मोरिस अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

# 32 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 152/4. डू प्लेसिस-34 रन जबकि जेपी ड्यूमिनी 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। यह ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला और इससे 4 रन आए

# 30वें ओवर की पहली गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा है। डेविड मिलर केवल एक रन बनाकर रन आउट हुए। अश्विन ने डू प्लेसिस को गेंद डाला था और दोनों बल्लेबाज एक ही छोड़ पर पहुंच गए। 30 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 145/4. अब जेपी ड्यूमिनी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 

# दक्षिण अफ्रीका को तीसरा बड़ा झटका लगा है। 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान एबी डिविलियर्स रन 16 रन बनाकर आउट। डिविलियर्स ने अपने 12 गेंदों की पारी में एक चौका लगाया था। जडेजा के इस गेंद पर डू प्लेसिस रन लेने के लिए दौड़े और हार्दिक पांड्या के धोनी को फेके ओवर ने डिविलियर्स को चलता कर दिया। धोनी ने बिना कोई गलती किए गिल्लियां बिखेर दी

# 26 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 131/2. डिविलियर्स 9 रन जबकि डू प्लेसिस 25 रन बनाकर क्रीज पर

# 25 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 119/2

# 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका। डी कॉक 72 गेंदों पर 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रविंद्र जडेजा ने किया बोल्ड। डी कॉक ने अपनी पारी में चार चौके लगाए। अब बल्लेबाजी के लिए  एबी डिविलियर्स आए हैं

# 23 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 110/1. डी कॉक 49 रन जबकि डू प्लेसिस 18 रनों पर। जडेजा के इस ओवर से आए 6 रन

# 22 ओवर की दूसरी गेंद पर वाइड से दक्षिण अफ्रीका के 100 रन पूरे। ओवर से आए 5 रन। यह ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला। डी कॉक फिलहाल 47 जबकि डू प्लेसिस 14 रन बनाकर क्रीज पर। 22 ओवर के बाद स्कोर- 104/1

# 21 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 99/1

# 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 93/1. ओवर से 10 रन आए। यह ओवर अश्विन ने डाला था और डी कॉक ने दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। डी कॉक 42 रनों पर खेल रहे हैं।

# 19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका स्कोर- 84/1. रविंद्र जडेजा ने यहा ओवर डाला और इससे 7 रन आए। डी कॉक 55 गेंदों पर 37 रन जबकि डू प्लेसिस 6 रन बनाकर खेल रहे हैं

# 18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 77/1. अश्विन के डाले इस ओवर से 6 रन आए

अश्विन ने दिया दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका, हाशिम अमला (35 रन) कैच आउट। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को यह पहला झटका लगा है। अश्विन की गेंद अमला के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों में चली गई। अमला ने 54 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। अब बल्लेबाजी के लिए फाफ डू प्लेसिस आए हैं

# 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 71/0

# अश्विन के चौथे और भारतीय पारी के 16वें ओवर से पांच रन। 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 67/0

# हार्दिक पांड्या की ओर से डाले गए 15वें ओवर से आए 10 रन। अमला ने पहली गेंद पर छक्का मारा और फिर पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 62/0. अमला 27 रन जबकि डी कॉक 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। भारत को अब भी पहली सफलता का इंतजार

# 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर-50/0. ओवर की आखिरी गेंद पर हाशिम अमला को जीवनदान। यह ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला था और अपने ही गेंद पर अमला का कैच छोड़ा। फिलहाल अमला 17 रनों जबकि डी कॉक 30 रनों पर खेल रहे हैं

# हार्दिक पांड्या की ओर से डाले गए 11वें ओवर में आए 6 रन। दक्षिण अफ्रीका स्कोर- 41/0

# दक्षिण अफ्रीका की धीमी शुरुआत, 10 ओवर के बाद स्कोर- 35/0. डी कॉक 20 रन जबकि हाशिम अमला 11 रन बनाकर खेल रहे हैं

# 6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने बनाए 26 रन।

# 5 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 21 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर। डी कॉक 15 रन तो हाशिम अमला 4 रन बना कर खेल रहे हैं। 

# 4 ओवर के बाद स्कोर 16 रन

# 3 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 9 रन, बिना विकेट खोए

# साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 ओवर के बाद 4 रन बिना किसी नुकसान के

# भारत ने जीता टॉस, दक्षिण अफ्रीका को दिया पहले बल्लेबाज़ी का न्योता

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कोहली हो या धोनी अफ्रीका के खिलाफ यह रिकॉर्ड परेशान करने वाला है

टीमें: 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह 

दक्षिण अफ्रीका: अब्राहम डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस, डेविड मिलर, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, क्रिस मौरिस,कागिसो रबाडा, अंदिले फेहुवलक्वायो, इमरान ताहिर और मोर्ने मोर्केल