Asia Cup 2018: बांग्लादेश की 'सबसे बड़ी' जीत, श्रीलंका की 'सबसे बड़ी' हार
एशिया कप के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रनों से हरा दिया। यह घर से बाहर वनडे मैचों में बांग्लादेश की रनों के आधार पर सबसे बड़ी जीत है जबकि श्रीलंका को एशिया कप में सबसे बड़ी हार मिली है।
नई दिल्ली:
एशिया कप के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रनों से हरा दिया। यह घर से बाहर वनडे मैचों में बांग्लादेश की रनों के आधार पर सबसे बड़ी जीत है जबकि श्रीलंका को एशिया कप में सबसे बड़ी हार मिली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने सभी विकेट गंवाकर 261 रन बनाए और फिर श्रीलंका को 35.2 ओवरों में 124 रनों पर ढेर कर दिया और इस महाद्वीपीय आयोजन का विजयी आगाज किया।
रनों के आधार पर बांग्लादेश को इससे पहले सबसे बड़ी जीत 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली थी। उसने बुलावायो में मेजबान टीम को 121 रनों से हराया था।
दूसरी ओर, श्रीलंका को एशिया कप में अब तक की सबसे बड़ी हार से रूबरू होना पड़ा। एशिया की तीन बड़ी टीमों-भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका का एशिया कप में रिकार्ड देखें तो इस आयोजन में यह बड़ी टीमों में से एक की सबसे बड़ी हार है।
श्रीलंकाई टीम इस मैच में 124 रनों पर ढेर हो गई। यह बांग्लादेश के खिलाफ उसका अब तक का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश ने ढाका में 2009 में श्रीलंका को 147 रनों पर आउट कर दिया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य