CWG 2018: 10 मीटर एयर राइफल में मेहुली को सिल्वर, अपूर्वी को ब्रॉन्ज
मेहुली को इस स्पर्धा का रजत पदक हासिल हुआ है। वहीं, भारत की एक अन्य निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
नई दिल्ली:
भारत की महिला निशानेबाज मेहुली घोष यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवें दिन सोमवार को शूट-ऑफ में पिछड़ने के कारण महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक से चूक गईं। मेहुली को इस स्पर्धा का रजत पदक हासिल हुआ है। वहीं, भारत की एक अन्य निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे वेलोसो को मिला।
मेहुल और मार्टिना दोनों का फाइनल में स्कोर 247.2 ही था, लेकिन सिंगापुर की निशानेबाज ने शूट ऑफ में 10.3 का निशाना लगाते हुए सोना जीत लिया। मेहुली ने 9.9 का निशाना लगाया।
मेहुली और मार्टिना दोनों ने इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा है। अपूर्वी ने कुल 225.3 अंक हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
और पढ़ें: CWG 2018: 10 मीटर एयर पिस्टल में जीतू राय ने दिलाया भारत को गोल्ड
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर