CWG 2018: निशानेबाज अंकुर ने पुरुष डबल ट्रैप में जीता कांस्य
भारत के 26 वर्षीय निशानेबाज अंकुर मित्तल ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया।
नई दिल्ली:
भारत के 26 वर्षीय निशानेबाज अंकुर मित्तल ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। अंकुर ने 53 अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय निशानेबाज अशभ मोहद को निराशा हाथ लगी।
इस स्पर्धा में स्कॉटलैंड के 21 साल के निशानेबाज डेविड मेक्मेथ ने स्वर्ण पदक जीता और साथ ही इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 74 अंक हासिल किए।
आइल ऑफ मैन के टिम नील ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने मेक्मेथ से चार अंक पीछे रहते हुए 70 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
इससे पहले, क्वालिफिकेशन में शीर्ष-6 निशानेबाज ही फाइनल में प्रवेश कर सकते हैं और ऐसे में 27 निशानेबाजों के बीच अशब और अंकुर ने फाइनल में पहुंचने के साथ ही स्वयं को पदक की दौड़ में बनाए रखा है।
अशब ने क्वालिफिकेशन में 137 अंक हासिल करने के साथ ही शूट-ऑफ में पांच अंक हासिल किए, वहीं अंकुर ने 133 अंक हासिल किए। इस क्वालिफिकेशन में स्कॉटलैंड के डेविड मेक्मेथ ने 137 अंकों के साथ शूट-ऑफ में छह अंक लिए और पहला स्थान हासिल किया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी