logo-image

सेंसेक्स 192 अंक गिरकर 38,685 के स्तर पर बंद, निफ्टी 11,600 के नीचे लुढ़का

निफ्टी के स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब आधा फीसदी की नरमी दर्ज की गई. मिडकैप इंडेक्स, निफ्टी बैंक, आईटी, इंफ्रा, एनर्जी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए

Updated on: 04 Apr 2019, 03:41 PM

नई दिल्ली:

शेयर बाज़ार में आज भी गिरावट के साथ बंद हुए. BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 192 अंक की गिरावट के साथ 38,685 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी करीब 46 अंक की गिरावट के साथ 11,598 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी के स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब आधा फीसदी की नरमी दर्ज की गई. मिडकैप इंडेक्स, निफ्टी बैंक, आईटी, इंफ्रा, एनर्जी इंडेक्स में गिरावट के साथ कारोबार होते हुए देखा गया. RBI (रिजर्व बैंक) की ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती करने की घोषणा के बाद शेयर बाज़ार में गिरावट बढ़ गई. 

कारोबार के अंत में BPCL, TCS, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, HCL टेक, यस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, गेल, टाटा स्टील और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में गिरावट के साथ कारोबार दर्ज किया गया. दूसरी ओर चढ़ने वाले शेयरों में ज़ी इंटरटेनमेंट, इंडियाबुल्स हाउसिंग, टाटा मोटर्स. हीरो मोटोकॉर्प, अल्ट्राटेक सीमेंट, आयशर मोटर्स, भारती एयरटेल, ब्रिटानिया, एशियन पेंट्स और IOC प्रमुख रहे.