Share Market: सेंसेक्स 161 अंक लुढ़ककर 38,700 के स्तर पर बंद, निफ्टी 61 अंक गिरा
निफ्टी के 100 शेयरों वाले स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में आधा फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही. निफ्टी बैंक करीब 240 अंक गिरकर 30,000 के नीचे बंद हुआ
नई दिल्ली:
सोमवार को सुबह की तेज शुरुआत के बाद मुनाफावसूली हावी होने से कारोबार के अंत में शेयर बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए. BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 161.70 अंक की गिरावट के साथ 38,700 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 61 अंक की गिरावट के साथ 11,604.50 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी के 100 शेयरों वाले स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में आधा फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी बैंक करीब 240 अंक गिरकर 30,000 के नीचे बंद हुआ. एनर्जी, सरकारी बैंक, मेटल, फार्मा, ऑटो, FMCG और इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए.
कारोबार के अंत में इंडियाबुल्स हाउसिंग, IOC, बजाज फायनेंस, यस बैंक, वेदांता, टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, गेल, BPCL, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जी इंटरटेनमेंट, आयशर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, सिप्ला, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, CBI, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक, ग्रेसिम और कोल इंडिया गिरावट के साथ बंद हुए. दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, ONGC, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, TCS, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, विप्रो, UPL, NTPC, कोटक महिंद्रा, एचसीएल टेक, HUL मजबूती के साथ बंद हुए.
यह भी पढ़ें: 93 साल पुराने बैंक के इस बड़े फैसले से ग्राहकों पर पड़ेगा ये असर, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Ayush Sharma Trolling: 'मुझे जानवर जैसा समझा...'ट्रोलर्स के कमेंट्स पर रो पड़े आयुष शर्मा, कह दी इतनी बड़ी बात
-
Thalapathy Vijay Inured: घायल हुए साउथ एक्टर थलापति विजय, फैंस ने स्पॉट किए चोट के निशान
-
Arijit Singh Birthday: इंडियन आइडल में रिजेक्शन से सलमान खान संग झगड़े तक, ऐसी रही अरिजीत सिंह की जर्नी
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत