मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने बनाया नया रिकॉर्ड, 10 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी बनी
बंबई शेयर बाजार (BSE) में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries-RIL) का बाजार पूंजीकरण तेजी से बढ़ता हुआ 10.02 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
दिल्ली:
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries-RIL) का बाजार पूंजीकरण (Market Cap) बृहस्पतिवार को दस लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया. इस आंकड़े को हासिल करने वाली आरआईएल पहली भारतीय कंपनी बन गई है. बंबई शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेल से लेकर दूरसंचार तक का कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण तेजी से बढ़ता हुआ 10.02 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान कंपनी का शेयर मूल्य 0.73 प्रतिशत बढ़कर 1,581.25 रुपये पर पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था में मंदी को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान
10 लाख करोड़ के पार पहुंचा RIL का मार्केट कैप
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जोरदार उछाल की वजह से गुरुवार को कंपनी के मार्केट कैप में भी ऐतिहासिक बढ़ोतरी देखी गई. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप अभी तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. बता दें कि रिलायंस के शेयर ने पिछले 1 हफ्ते में 2 फीसदी, 1 महीने में 10 फीसदी, तीन महीने में 24 फीसदी, 9 महीने में 29 फीसदी और एक साल में 40 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है.
गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप का चार्ट
यह भी पढ़ें: फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में क्या है अंतर, जानें हर बारीकी
निवेशक की हुई चांदी
बता दें कि अगर रिलायंस इंडस्ट्रीज के IPO में 10,000 रुपये का निवेश किया होता तो आज उसकी कुल रकम तकरीबन 2.10 करोड़ रुपये हो गई होती. बता दें कि पिछले 42 साल में रिलायंस (RIL) के शेयर ने निवेशकों को 2,09,900 फीसदी का ऐतिहासिक रिटर्न दिया है.
Stock Name | Mkt Cap (Rs. Cr) | Price (Prev. Close) | Sector Name |
Reliance Industries | 995,159.90 | 1,569.85 | Oil & Gas |
TCS | 770,852.40 | 2,054.30 | Software & IT Services |
HDFC Bank | 699,999.10 | 1,278.40 | Banks |
Hindustan Unilever | 453,149.30 | 2,093.25 | FMCG |
HDFC | 403,765.60 | 2,336.30 | Finance |
ICICI Bank | 326,807.50 | 505.5 | Banks |
Kotak Mahindra Bank | 309,603.40 | 1,617.90 | Banks |
State Bank of India | 306,605.00 | 343.55 | Banks |
ITC | 303,484.40 | 246.95 | FMCG |
Infosys | 294,965.10 | 695.75 | Software & IT Services |
Bajaj Finance | 246,916.50 | 4,118.35 | Finance |
Bharti Airtel | 222,326.80 | 433.35 | Telecom |
As per 27.11.2019 SOURCE: www.kediaadvisory.com |
सेंसेक्स 140.93 प्वाइंट की मजबूती के साथ खुला
गुरुवार को BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 140.93 प्वाइंट की मजबूती के साथ 41,161.54 के स्तर पर खुला. वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 31.4 प्वाइंट की मजबूती के साथ 12,132.10 के स्तर पर खुला था.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य