भारतीय यात्रियों को व्हीलचेयर की इतनी जरूरत क्यों? आनंद महिंद्रा ने उठाए सवाल
महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, अधिकांश हवाईअड्डों पर केवल भारत से आने-जाने वाली फ्लाइट्स में काफी संख्या में व्हीलचेयर प्री-ऑर्डर किए गए हैं. यह जानने की कोशिश कर रहा हूं क्यों?
नई दिल्ली:
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शनिवार को एक ट्वीट में आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या भारतीय यात्रियों द्वारा हवाई अड्डों पर व्हीलचेयर की जरूरत को झूठमूठ में बताया जाता है. इस प्रश्न के बाद से उनके फॉलोअर्स के बीच बहस छिड़ गई है. महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, "अधिकांश हवाईअड्डों पर केवल भारत से आने-जाने वाली फ्लाइट्स में काफी संख्या में व्हीलचेयर प्री-ऑर्डर किए गए हैं. यह जानने की कोशिश कर रहा हूं क्यों?"
यह भी पढ़ें : अयोध्या, राफेल, सबरीमाला सहित चार अहम मुद्दों पर 10 दिनों में सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा अहम फैसला
उन्होंने कहा, "1) क्या बुजुर्ग भारतीय अन्य लोगों से अधिक यात्रा करते हैं? 2) हमारे पास अधिक कमजोर/अयोग्य व्यक्ति हैं? 3) क्या हम सिर्फ जुगाड़ हैं, जो व्हीलचेयर का इस्तेमाल तेजी से पहुंचने के लिए करते हैं."
यह भी पढ़ें : यह 50-50 क्या है, क्या यह नया बिस्किट है? असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी-शिवसेना पर कसा तंज
इसके जवाब में कुछ यूजर्स ने जहां एक ओर इन व्हीलचेयर को भारतीयों द्वारा किया गया 'घोटाला' करार दिया, वहीं अन्य लोगों ने कहा कि व्हीलचेयर सहायता उन बच्चों के माता-पिता के लिए एक वरदान है जो देश के बाहर बसे हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य