Dhanteras 2019: 2010 से अबतक धनतेरस पर कैसा रहा सोने (Gold) का सफर, पढ़ें यहां
Dhanteras 2019: 2010 में धनतेरस में सोने में करीब 25 फीसदी का रिटर्न मिला था. वहीं 2011 में सोने ने रिकॉर्ड करीब 38 फीसदी का रिटर्न दिया था.
नई दिल्ली:
Dhanteras 2019: 2010 से अबतक धनतेरस के मौके पर सोने (Gold Price Today) की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 2010 में धनतेरस में सोने में करीब 25 फीसदी का रिटर्न मिला था. वहीं 2011 में सोने ने रिकॉर्ड करीब 38 फीसदी का रिटर्न दिया था. वहीं अगर 2019 की बात करें तो धनतेरस के मौके पर सोने में करीब 21 फीसदी का रिटर्न मिला है. बता दें कि धनतेरस के मौके पर सोने की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. दरअसल, धनतेरस पर धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन ज्वैलरी खरीदने से आपका जीवन खुशहाल और सुखमय होता है.
यह भी पढ़ें: Gold Intraday Chart 25 Oct: 39,100 रुपये तक पहुंच सकता है सोने का भाव: केडिया कमोडिटी
2010 से अबतक धनतेरस के मौके पर सोने में रिटर्न
तारीख | भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम) | रिटर्न |
नवंबर 2010 | 19,878 | 25.42 |
अक्टूबर 2011 | 27,359 | 37.63 |
नवंबर 2012 | 31,719 | 15.94 |
नवंबर 2013 | 29,871 | -5.83 |
अक्टूबर 2014 | 27,120 | -9.21 |
नवंबर 2015 | 25,490 | -6.01 |
अक्टूबर 2016 | 29,950 | 17.50 |
अक्टूबर 2017 | 29,679 | -0.90 |
नवंबर 2018 | 31,589 | 6.44 |
अक्टूबर 2019 | 38,352 | 21.41 |
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें