SBI का लोन हुआ महंगा, बढ़ जाएगा किस्त का बोझ
भारतीय स्टेट बैंक से अगर लोन लिया है तो आपको अब ज्यादा ब्याज देना होगा।
नई दिल्ली:
भारतीय स्टेट बैंक से अगर लोन लिया है तो आपको अब ज्यादा ब्याज देना होगा। बैंक ने अपने MCLR में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी कर दी है। इसके चलते होम लोन से लेकर ऑटो और अन्य महंगे हो जाएंगे। एक बेसिस प्वाइंट का मतलब 0.01 फीसदी होता है।
बैंक ने एक महीने तक समय के लिए MCLR को 7.9 फसदी से बढ़ाकर 8.1 फीसदी कर दिया है। वहीं एक साल के समयावधि के लिए MCLR को 8.25 फीसदी से बढ़ाकर 8.45 फीसदी कर दिया है। बैंक ने अपनी बेवसाइट में इस बात की जानकारी दी है।
और पढ़े : LIC से जरूरत पर लें ऑनलाइन लोन, किस्त चुकाने का झंझट भी नहीं
बैंक सभी तरह के लोन MCLR के आधार पर ही देता है। इसके बढ़ने से सभी तरह के लोनमहंगे हो जाएंगे।
क्या होता है एमसीएलआर
एमसीएलआर वो न्यूनतम दर होती है जिसके नीचे की दर पर कोई भी वाणिज्यिक (कॉमर्शियल) बैंक अपने ग्राहकों को कर्ज नहीं दे सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2016 के अप्रैल महीने में एमसीएलआर को सामने रखा था, जिसका उद्देश्य वाणिज्यिक बैंकों को लिए एक निर्देश देना था ताकि वो अपनी लेंडिंग रेट्स का निर्धारण कर सकें।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां