नोटबंदी का नहीं हुआ असर, लगातार तीसरे महीने देश के निर्यात-आयात में बढ़त हुई दर्ज, व्यापार घाटा भी बढ़ा
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी किए आयात-निर्यात के आंकड़ें। जनवरी में 4% बढ़ा निर्यात तो आयात में भी ज़बरदस्त हुआ उछाल।
नई दिल्ली:
लगातार पांचवे महीने देश के निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। जनवरी 2017 में देश का निर्यात 22.12 अरब डॉलर का रहा, जो जनवरी 2015 के 21.20 अरब डॉलर से 4.32% ज़्यादा है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी महीने में देश का आयात 31.96 अरब डॉलर दर्ज किया गया जोकि पिछले साल जनवरी महीने में 28.87 अरब डॉलर दर्ज किया गया था।
इस दौरान देश के आयात में 10.70% से ज़्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। इस वजह से देश के व्यापार घाटा भी बढ़ा है। जनवरी में व्यापार घाटा 9.84 अरब डॉलर यानि करीब 65,615 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई, जबकि पिछले वर्ष यह 7.67 अरब डॉलर यानि करीब 50885 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "विश्व व्यापार संगठन के ताजा आंकड़े के अनुसार नवंबर 2016 में इसके पहले की समान अवधि की तुलना में अमेरिका (2.63%), ईयू (5.47%), और जापान (13.43%) के लिए निर्यात वृद्धि दर सकारात्मक रही, लेकिन चीन के लिए निर्यात नकारात्मक 1.51% रहा।"
अप्रैल-जनवरी अवधि के दौरान सकल निर्यात 1.09% वृद्धि के साथ 220.9 अरब डॉलर का रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 218.5 अरब डॉलर रहा था। इसके अलावा बयान में कहा गया है कि, 'जनवरी 2017 में गैर पेट्रोलियम निर्यात 19.42 अरब डॉलर रहा था, जबकि जनवरी 2016 में यह 19.11 अरब डॉलर था। इस तरह इसमें 1.6% की वृद्धि हुई है।'
अप्रैल-जनवरी के दौरान सकल आयात 307.3 अरब डॉलर का रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 326.3 अरब डॉलर के आयात से 5.81% कम है।
विधानसभा चुनावों से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर