RBI ने सिक्के बनाने पर लगाई रोक, कहा-रखने की जगह नहीं
देश की चार टकसालों ने सिक्के बनाने बंद कर दिये हैं। इसका कारण बाज़ार में सिक्कों की भरमार और उन्हें रखने की जगह की कमी के कारण ये फैसला लिया गया है।
नई दिल्ली:
देश की चार टकसालों ने सिक्के बनाने बंद कर दिये हैं। इसका कारण बाज़ार में सिक्कों की भरमार और उन्हें रखने की जगह की कमी के कारण ये फैसला लिया गया है।
सरकार के सूत्रों ने कहा कि कोलकाता, मुंबई, नोएडा और हैदराबाद के टकसालों में सिक्के बानने के काम को रोक दिया गया है।
सार्वजनिक क्षेत्र की सिक्यॉरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड जिसके पास टकसाल चलाने की जिम्मेदारी है उसने एक निर्देश जारी कर 'जो सिक्के चलन में हैं उनका उत्पादन तत्काल रोका जा रहा है।'
साथ ही कहा गया है कि टकसाल अपने वर्किंग आवर में सामान्य रूप से काम करेंगे, लेकिन ओवर टाइम नहीं करेंगे।
आरबीआई सूत्रों का कहना है कि समय-समय पर सिक्कों के उत्पादन को लेकर समीक्षा की जाती है और डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स को इसकी जानकारी दी जाती है। फिलहाल आरबीआई और बैंकों में सिक्कों के रखने के जगह की कमी हो गई है।
और पढ़ें: अमेरिका ने जारी की नई ट्रेवल एडवाइजरी, भारत लेवेल 2 पर
नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा के बाद लोगों द्वारा जमा कराई गई करेंसी से बैंक भरे हुए हैं। ऐसे में उनके पास सिक्कों के रखने की जगह नहीं है।
फिलहाल 8 जनवरी की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के टकसालों में 2,528 मिलियन सिक्के रखे हुए हैं।
और पढ़ें: लालू की पैरवी के लिए जज के पास आया फोन, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए