Bank Holidays October 2019: अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट
Bank Holidays October 2019: दशहरा (Dussehra) और दिवाली (Diwali) जैसे बड़े त्यौहार होने की वजह से अक्टूबर में करीब 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
नई दिल्ली:
Bank Holidays October 2019: अगले महीने यानि अक्टूबर (Oct) में अगर आप बैंकों से जुड़े काम निपटाने जा रहे हैं तो ये खबर सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही है. दरअसल, अक्टूबर में कई दिन बैंक बंद हैं, इसलिए आपका ये जानना बेहद जरूरी है कि किस-किस दिन बैंक बंद (Bank Close) रहेंगे. बता दें कि दशहरा (Dussehra) और दिवाली (Diwali) जैसे बड़े त्यौहार होने की वजह से अक्टूबर में करीब 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. आज की इस रिपोर्ट में हम आपको अक्टूबर के दौरान होने वाली छुट्टियों के बारे में चर्चा करेंगे, ताकि बैंक बंद होने पर आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो.
यह भी पढ़ें: 1 अक्टूबर से बदल जाएगी आपकी जिंदगी, होने जा रहे हैं ये 10 बड़े बदलाव
2 अक्टूबर से छुट्टी की शुरुआत
अगले महीने 2 अक्टूबर से छुट्टी की शुरुआत हो रही है. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के मौके पर बैंकों में कामकाज बंद रहेगा. वहीं 6 अक्टूबर को रविवार, 7 अक्टूबर को नवमी और 8 अक्टूबर को दशहरा के उपलक्ष्य में बैंकों में कामकाज बंद रहेगा. इसके अलावा 12 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे. 13 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को रविवार होने से बैंक बंद रहेंगे.
यह भी पढ़ें: टाटा (Tata Motars) की कार खरीदने पर होंडा (Honda) का स्कूटर बिल्कुल मुफ्त, जानें कहां मिल रहा है ये ऑफर
तारीख | अवकाश |
2 अक्टूबर | गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) |
6 अक्टूबर | रविवार |
7 अक्टूबर | नवमी |
8 अक्टूबर | दशहरा (Dussehra) |
12 अक्टूबर | माह का दूसरा शनिवार |
13 अक्टूबर | वाल्मीकि जयंती, रविवार |
20 अक्टूबर | रविवार |
26 अक्टूबर | माह का चौथा शनिवार |
27 अक्टूबर | दिवाली (Diwali) |
28 अक्टूबर | गोवर्धन पूजा |
29 अक्टूबर | भइया दूज |
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर