हो जाएं सावधान! विटामिन-डी की कमी से बुजुर्गों को इस बीमारी का हो रहा है खतरा
विटामिन-डी की कमी से बुजुर्गो में अवसाद का खतरा बढ़ जाता है। यह बात हालिया एक शोध से उजागर हुई है। मालूम हो कि विटामिन-डी का मुख्य स्रोत सूर्य की किरणें हैं।
लंदन:
विटामिन-डी की कमी से बुजुर्गो में अवसाद का खतरा बढ़ जाता है। यह बात हालिया एक शोध से उजागर हुई है। मालूम हो कि विटामिन-डी का मुख्य स्रोत सूर्य की किरणें हैं। ऐसे में बुजुर्गो को सूर्य के प्रकाश से दूर रखने से उनको अवसाद का खतरा बढ़ सकता है। शोध में पाया गया कि विटामिन-डी की कमी से अवसाद का खतरा 75 फीसदी बढ़ जाता है।
आयरलैंड के डबलिन यूनिवर्सिटी के शोधार्थी ईमोन लैर्ड ने बताया, 'शोध में पाया गया कि विटामिन-डी का संबंध हड्डी के अलावा स्वास्थ्य संबंधी अन्य दशाओं से भी है। हैरानी की बात यह है कि इसकी कमी का असर अवसाद पर भी होता है।'
ये भी पढ़ें: कामकाजी महिलाएं अब न हों परेशान, फटाफट तैयार होने के लिए ऐसे करें तैयारी
उन्होंने बताया, 'परामर्श के अनुसार, विटामिन-डी का सेवन सुरक्षित है और अपेक्षाकृत सस्ता भी है। इस शोध में विटामिन-डी से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे के प्रमाण मिलते हैं।'
पोस्ट एक्यूट एंड लांग टर्म केयर मेडिसिन नामक जर्नल में प्रकाशित इस शोध में 50 से अधिक उम्र के 4,000 लोगों को शामिल किया गया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए