logo-image

शेयर बाज़ार में तेज़ी का माहौल जारी, 10 नवंबर के बाद निफ्टी ने छुआ 8,500 का स्तर

बुधवार को शेयर बाज़ार में तेज़ी का रुख देखा गया। सेंसेक्स निफ्टी शानदार बढ़त के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी ने 8,500 का स्तर छू लिया।

Updated on: 25 Jan 2017, 01:31 PM

नई दिल्ली:

बुधवार को शेयर बाज़ार में तेज़ी का रुख जारी है। प्रीओपन सेशन में बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 76 अंक ऊपर रहा जबकि निफ्टी 8 अंक ऊपर ट्रेड करता देखा गया। शेयर बाज़ार के कारोबार की शुरुआत के साथ ही निफ्टी ने 8,500 का स्तर छू लिया।

10 नवंबर 2016 के बाद पहली बार निफ्टी इस स्तर को छूने में कामयाब हो पाया है। हालांकि इसके तुरंत बार निफ्टी थोड़ा फिसला और 8,498 के स्तर पर कारोबार करने लगा।
भारती एयरटेल के तिमाही नतीजों में 55% की गिरावट दर्ज होने के चलते कंपनी का शेयर 3% लुढ़क गया और 307 के स्तर पर ट्रेडिंग करते देखा गया।

वहीं विप्रो का शेयर भी फ्लैट 481.85 के स्तर पर ट्रेड करते देखा गया। विप्रो के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, पिछली तिमाही नतीजों में विप्रो का कंसोलिडेटेड कुल मुनाफे में 8% की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी के भी तिमाही नतीजे आने वाले हैं।

30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में सबसे ज़्यादा तेज़ी टाटा स्टील, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और अदानी पोर्ट्स के शेयर्स में देखी जा रही है। जबकि गिरावट वाले शेयर्स में भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के शेयर्स में देखी जा रही है।

और पढ़ें- GST कानून में नरमी की तैयारी, 2 करोड़ रुपये की चोरी ज़मानती अपराध में शामिल