दिल्ली में मैकडॉनल्ड्स के 43 आउटलेट्स होंगे बंद, 1700 कर्मचारी होंगे बेरोजगार
अमेरिका की बर्गर कंपनी मैकडॉनल्ड्स और कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स के बीच साझेदारी में एक नया मोड़ आया है। कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट ने गुरुवार से दिल्ली के 55 में से 43 रेस्टोरेंट बंद करने जा रही है।
नई दिल्ली:
अमेरिका की बर्गर कंपनी मैकडॉनल्ड्स और कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स के बीच साझेदारी में एक नया मोड़ आया है। कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट ने गुरुवार से दिल्ली के 55 में से 43 रेस्टोरेंट बंद करने जा रही है।
कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट (सीपीआरएल) के विक्रम बख्शी और मैकडॉनल्ड्स के बीच 50-50 प्रतिशत की साझेदारी है। ये दोनों मिलकर उत्तरी और पूर्वी भारत में 168 रेस्टोरेंट्स ऑपरेट करते हैं।
सीपीआरएल के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर बख्शी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने बताया कि सीपीआरएल दिल्ली में 43 रेस्टोरेंट्स संचालित करती है। फिलहाल इन रेस्टोरेंट्स को अस्थाई तौर पर बंद किया जा रहा है।
और पढ़ें: राजकोट में पीएम मोदी का बयान, दिव्यांगों के लिए करें काम, सरकार करेगी मदद
आउटलेट्स बंद करने का फैसला बोर्ड की मीटिंग में लिया गया है। मैकडॉनल्ड्स और बख्शी के बीच की तकरार की वजह से सीपीआरएल मैंडेटरी हेल्थ लाइसेंस रिन्यू नहीं करा पाई है। बता दें कि इन आउटलेट्स के बंद होने से 1700 कर्मचारी बेरोजगार होंगे।
इनके बीच की ये तकरार करीब 5 साल पुरानी है। अगस्त 2013 में बख्शी को सीपीआरएल के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से हटा दिया गया था। इसके बाद बख्शी और मैकडॉनल्ड्स के बीच कानून लड़ाई चलती रही। फिलहाल इस मामले में कोई फैसला नहीं आया है।
और पढ़ें: इंद्राणी मुखर्जी ने जेल प्रशासन के खिलाफ थाने में की शिकायत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह