logo-image

'Ease of doing Business' के अलावा जानें इन 10 इंडेक्स में क्या है भारत का स्थान?

'ईज़ ऑफ डूईंग बिज़नेस' के अलावा ग्लोबल पासपोर्ट पावर रैंक और ग्लोबल हंगर इंडेक्स समेत जानें दस प्रमुख सूचकांकों में क्या है भारत का स्थान।

Updated on: 01 Nov 2017, 05:14 PM

नई दिल्ली:

मंगलवार को वर्ल्ड बैंक की Ease of doing Business बिज़नेस रिपोर्ट 'डूईंग बिज़नेस 2018: रिफॉर्मिंग टू क्रिएट जॉब्स' में भारत को 100वें स्थान हासिल हुआ है। जोकि बीते साल 130 नंबर था जबकि इससे पहले साल 2015 में 131 स्थान था। 

इस लिस्ट में पहली भारत को सौवां स्थान मिला है। इससे भारत में विदेशी निवेश आने में मदद मिलेगी। वर्ल्ड बैंक का यह इंडेक्स दर्शाता कि किस देश में कारोबार करने में ज़्यादा सहूलियतें और आसानी होगी। 

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को मिला वर्ल्ड बैंक का बूस्टर, अब आएंगे अच्छे दिन?

 

 

ग्लोबल पासपोर्ट पावर रैंक इंडेक्स
ग्लोबल पासपोर्ट पावर रैंक इंडेक्स

इसके अलावा हाल ही में जारी हुए ग्लोबल पासपोर्ट पावर रैंक इंडेक्स की रिपोर्ट में भारत के पासपोर्ट को 75वां स्थान मिला है। जबकि पहले नंबर पर सिंगापुर का पासपोर्ट है जिसे सबसे अधिक शक्तिशाली आंका गया है इसके बाद दूसरा नंबर जर्मनी का है। ख़ास बात यह है कि पहली बार इस लिस्ट में एशिया देश के पासपोर्ट को सबसे अधिक शक्तिशाली माना गया है। अमूमन इस लिस्ट में बाजी यूरोपीय देश बाजी मारते हैं।

इस लिस्ट में पहला स्थान मिला है न्यूज़ीलैण्ड को जबकि दूसरे नंबर पर है सिंगापुर। अफ्रीकी देश सोमालिया अंतिम पायदान पर है, जबकि चीन हमसे आगे 78वें स्थान पर है और पाकिस्तान भारत से पीछे 147वें नंबर पर है जबकि बांग्लादेश भी इस लिस्ट में शामिल है जहां इसे 177वां स्थान मिला है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स
ग्लोबल हंगर इंडेक्स

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में दुनिया के 119 देशों की लिस्ट में भारत का स्थान 100वां है। इस इंडेक्स को इंटरनेश्नल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट पेश करता है। यह अमेरिकी राजधानी वाशिंग्टन डीसी में इसका दफ्तर है।

इस इंडेक्स से पता चलता है कि बच्चों के शारिरिक विकास और पोषण में देश का क्या स्थान है। इस लिस्ट में सबसे ज़्यादा भुखमरी वाले पहले तीन देश अफ्रीका से है।

ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स
ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स

किसी देश के असली विकास कि स्थिति जानने वाली संयुक्त राष्ट्र की ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स रिपोर्ट में भारत का स्थान 131 है।

बीते साल के मुकाबले इसमें 4 नंबर का उछाल आया है। इस सर्वे में संयुक्त राष्ट्र दुनिया के 188 देशों की स्थिति का आंकलन करता है। इस लिस्ट में नॉर्वे पहले नंबर पर है।

ग्लोबल ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स
ग्लोबल ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स

वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम की 'द ग्लोबल ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स' रिपोर्ट में भारत का 103वां स्थान है। इस लिस्ट में दुनिया के 130 देश शामिल है।

यह रिपोर्ट चार पैरामीटर्स के हिसाब से यह देखती है कि विकास के स्तर पर देश की स्थिति क्या है। इसमें श्रम, श्रमिकों की स्थिति, शिक्षा, कौशल विकास और जैसी बातें शामिल होती है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर नॉर्वे, दूसरे पर फिनलैंड और तीसरे पर स्विट्ज़रलैंड है।

फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट कॉन्फीडेंस इंडेक्स
फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट कॉन्फीडेंस इंडेक्स

2017 एटी केयर्नी फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट कॉन्फीडेंस इंडेक्स में भारत का स्थान 8वां है। यह इस बात को दर्शाता है कि देश में निवेश करने के लिए विदेशी निवेशक कितने सकारात्मक हैं।

इस लिस्ट में पहला स्थान अमेरिका का है जबकि दूसरा जर्मनी का और चीन का तीसरा स्थान है।

ग्लोबल कंपीटीटिव इंडेक्स
ग्लोबल कंपीटीटिव इंडेक्स

संयुक्त राष्ट्र की ग्लोबल कंपीटीटिव इंडेक्स में भारत का स्थान 40 वां है। इस लिस्ट में इस साल भारत एक पायदान नीचे खिसका है। इस लिस्ट से यह पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा मामले में देश किस स्थान पर है।

लिस्ट में पहले नंबर पर है स्विटज़रलैंड, दूसरे पर अमेरिका और तीसरे पर सिंगापुर है। इस लिस्ट में दुनिया की 137 अर्थव्यवस्थाओं को आंका जाता है।

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 130 देश की सूची में भारत का स्थान 60वां है। इस लिस्ट में एक बार फिर स्विटज़रलैंड पहले स्थान पर है। स्विटज़रलैंड लगातार 7 साल से इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज़ है। भारत इसमें हालांकि 6 पायदान ऊपर चढ़ा है बावजूद इसके हम इस लिस्ट में काफी पीछे हैं।

इंटरनेश्नल इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडेक्स
इंटरनेश्नल इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडेक्स

'इंटरनेश्नल इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडेक्स' में भारत का स्थान 43वां है जो कि बेहद ख़राब है। इस लिस्ट में कुल 45 देश शामिल किए जाते है। भारत के ठीक पीछे 44वें नंबर पर पाकिस्ताना है जबकि वेनेजुएला अंतिम 45वें पायदान पर है।

पहले नंबर पर है अमेरिका जबकि दूसरे नंबर पर यूनाइटेड किंगडम और तीसरे पर जर्मनी है।