Closing Bell: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 194 अंक लुढ़का
Closing Bell: बुधवार को BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 193.65 प्वाइंट की गिरावट के साथ 39,756.81 के स्तर पर बंद हुआ.
highlights
- सेंसेक्स 193.65 प्वाइंट की गिरावट के साथ 39,756.81 के स्तर पर बंद हुआ
- निफ्टी 59.40 प्वाइंट की गिरावट के साथ 11,906.20 के स्तर पर बंद हुआ
- बैंक निफ्टी 299.75 प्वाइंट की गिरावट के साथ 30,965.70 के स्तर पर बंद
मुंबई:
Sensex Today 12 June: बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 193.65 प्वाइंट की गिरावट के साथ 39,756.81 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 59.40 प्वाइंट की गिरावट के साथ 11,906.20 के स्तर पर बंद हुआ.
यह भी पढ़ें: कंगाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्र को दिए संदेश में दी ये कड़ी चेतावनी
बैंक निफ्टी करीब 300 प्वाइंट लुढ़ककर बंद
बुधवार को कारोबार के अंत में बैंक निफ्टी 299.75 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 30,965.70 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी के 100 शेयरों वाले मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए.
यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Jio का नया ऑफर, मिलेंगे Ajio के कूपन
किन शेयरों में रही तेजी-मंदी
बुधवार को कारोबार के अंत में इंडियाबुल्स हाउसिंग, भारती इंफ्राटेल, यस बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति सुजूकी, हीरो मोटोकॉर्प, कोटक महिंद्रा, BPCL, UPL, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टाटा मोटर्स, लार्सन, जी इंटरटेनमेंट, भारती एयरटेल और SBI गिरावट के साथ बंद हुए.
दूसरी ओर टाटा स्टील, गेल, ONGC, ब्रिटानिया, वेदांता, HUL, सन फार्मा, TCS, सिप्ला, टाइटन कंपनी, रिलायंस, विप्रो, ITC, IOC और HCL टेक मजबूती के साथ बंद हुए.
यह भी पढ़ें: करोड़पति (Crorepati) बनने के लिए इन योजनाओं में लगाएं पैसा, जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर
(Disclaimer: निवेशक निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें. न्यूज स्टेट की खबर को आधार मानकर निवेश करने पर हुए लाभ-हानि का न्यूज स्टेट से कोई लेना-देना नहीं होगा. निवेशक स्वयं के विवेक के आधार पर निवेश के फैसले लें)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 29 March 2024: क्या है 29 मार्च 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Vastu Tips for Car Parking: वास्तु के अनुसार इस दिशा में करें कार पार्क, किस्मत बदलते नहीं लगेगा देर
-
Importance of Aachman: हिन्दु धर्म में आचमन का क्या मतलब है? जानें इसके महत्व, विधि और लाभ