बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ट्विटर पर देंगे सवालों के जवाब
बजट का पहला हिस्सा 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरु होकर 12 अप्रैल तक चलेगा।
नई दिल्ली:
वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश करेंगे। जेटली बजट पेश करने के बाद ट्वटिर पर उससे संबंधित सवालों जवाब भी देंगे।
अरुण जेटली ने एक वीडियो संदेश में कहा, मैं कल 2017-18 का बजट पेश करूंगा। मुझे आपके सवालों का जवाब देकर खुशी होगी। आप इसे सीधे मुझे भेज सकते हैं। इसके लिए आपको ट्विटर पर हैशटैग माई क्ववेच्शन टू एफएम (#MyQuestionToFM) पर भेज सकते हैं।
Ask your questions to FM using #MyQuestionToFM pic.twitter.com/SP63OwyOT8
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) January 31, 2017
ये भी पढ़ें: साल 2017 का बजट बनाने में पुरुषों से ज्यादा महिला अधिकारियों की भागीदारी
नोटबंदी के बाद पूरे देश के लोगों की नजर कल पेश होने वाले आम बजट और रेल बजट पर होगी। आम लोगों से लेकर दिग्गज कंपनियां तक इस इंतजार में हैं कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री के पिटारे से उनके लिए क्या निकलेगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली जहां अपना चौथा, वहीं देश का 68 वां आम बजट पेश करेंगे।
गौरतलब है कि बजट का पहला हिस्सा 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरु होकर 12 अप्रैल तक चलेगा।
ये भी पढ़ें: सबसे ज़्यादा बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री है यह... देखिए लिस्ट
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें