logo-image

हनी सिंह के नया गाना 'दिल चोरी' ने टॉप ट्रेंड में बनाई जगह

रैपर हनी सिंह का नया गाना 'दिल चोरी' यूट्यूब पर छाया हुआ है। यूट्यूब पर रिलीज होने के सिर्फ 20 घंटों के भीतर इस गाने को एक करोड़ से अधिक बार देखा गया।

Updated on: 28 Dec 2017, 07:29 PM

मुंबई:

रैपर हनी सिंह का नया गाना 'दिल चोरी' यूट्यूब पर छाया हुआ है। जब से हनी सिंह ने अपने नए गाने की घोषणा की थी, तभी से प्रशंसक बेसब्री से उनके इस गाने का इंतजार कर रहे थे। इस गाने के रिलीज के बाद हनी सिंह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे।

यूट्यूब पर रिलीज होने के सिर्फ 20 घंटों के भीतर इस गाने को एक करोड़ से अधिक बार देखा गया। रिलीज के साथ ही इस गाने को देशभर में 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक बार देखा गया है।

गीत 'दिल चोरी' हिंदी-भागड़ा का शानदार मिश्रण है, जो पार्टी में जान डालने के लिए एकदम बढ़िया डांस नंबर है।

यह गाना कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा और सनी सिंह पर ही फिल्माया गया है। तीनों एक पार्टी में इस गाने में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को ओरिजनली हंस राज हंस ने गाया है। इसका रिक्रिएशन यो यो हनी सिंह ने किया है। उनके अलावा सिमर कौर और इशर भी है। 

'दिल चोरी सड्डा हो गया' गाने के साथ ही यो यो हनी सिंह ने दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। 'ब्लू आईज' और 'अंग्रेजी बीट' जैसे गीतों के साथ बॉलीवुड में धूम मचा चुके हनी सिंह शराब की लत से जूझ रहे थे। 

और पढ़ें: #YearEnd2017: यौन शोषण के खिलाफ जब हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ने कहा #Metoo, सामने आई कई दर्दनाक कहानियां