logo-image

54 साल बाद फिर बनेगी 'वो कौन थी', जानें कौन निभाएगा मनोज कुमार का रोल?

मदन मोहन के संगीत से सजी इस फिल्म के गीत- 'नैना बरसे रिमझिम' और 'लग जा गले से' लोकप्रिय हैं। इन दोनों गानों को लता मंगेशकर ने गाया था।

Updated on: 13 Mar 2018, 07:57 PM

मुंबई:

साल 1964 की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'वो कौन थी' का रीमेक बनाने की तैयारी हो रही है। फिल्म के आधिकारिक रूप से निर्माण के लिए अधिकार क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने खरीद लिए हैं।

क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन एन कपूर इसका रीमेक बनाने जा रहे हैं, मनोज कुमार को समर्पित होगा।

खबरों की मानें तो इस फिल्म में मनोज कुमार का किरदार शाहिद कपूर निभाएंगे। वहीं साधना का रोल ऐश्वर्या राय बच्चन निभा सकती हैं। 

मदन मोहन के संगीत से सजी इस फिल्म के गीत- 'नैना बरसे रिमझिम' और 'लग जा गले से' लोकप्रिय हैं। इन दोनों गानों को लता मंगेशकर ने गाया था।

प्रेरणा ने कहा, 'हमने रीमेक के अधिकार प्राप्त कर लिए हैं, हम गीत के बारे में सोच रहे हैं। ये दोनों गीत 'वो कौन थी' की रीढ़ है। फिल्म के इन दोनों गीतों के बिना कल्पना नहीं की जा सकती है।'

ये भी पढ़ें: फैसला आने तक सुप्रीम कोर्ट ने आधार लिंक करने की डेडलाइन बढ़ाई