WATCH: सोनू सूद ने रेस्लिंग रिंग में 'पाकिस्तानी पहलवान' को दी पटखनी
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद शनिवार को दलीप सिंह राना उर्फ़ 'द ग्रेट खली' की एकेडमी जालंधर में पहुंचे हुए थे। यहां कुछ ऐसा हुआ कि सभी देखते रह गए।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद शनिवार को दलीप सिंह राना उर्फ़ 'द ग्रेट खली' की एकेडमी जालंधर में पहुंचे हुए थे। यहां कुछ ऐसा हुआ कि सभी देखते रह गए।
सोनू सूद रिंग के अंदर माइक लेकर वहां मौजूद लोगों से बात कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स और बुर्का पहने एक महिला रिंग में पाकिस्तान का झंडा लेकर उतर गए। रिंग में घुसते ही सोनू सूद ने पाकिस्तानी पहलवान का रूप धरे शख़्स की पहले तो जमकर धुनाई की फिर रिंग के बाहर उठाकर फेंक दिया।
इसके बाद बुर्का पहने महिला रिंग में घुसी और सोनू सूद से नाचने का आग्रह किया जिसे सोनू सूद ने स्वीकार कर लिया और उस महिला के साथ ख़ूब नांचे।
वह शख्स खुद को पाकिस्तान का रहने वाला बता रहा था।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली के बाद ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं 50 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा
उसके साथ जो महिला थी, उसके हाथ में झंडा था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे वह शख्स सोनू सूद को रेस्लिंग करने के लिए उकसा रहा है।
एकेडमी में सोनू ने रेसलरों की ट्रेनिंग के बारे में पूछताछ की। सोनू ने एकेडमी में खली और पहलवानों के साथ काफी वक्त बिताया और एकेडमी के रेसलरों ने प्रदर्शनी मैच में भी हिस्सा लिया।
इस दौरान सोनू ने कहा कि वह फिल्म प्रोडक्शन में रहे हैं। वह ग्रेट खली को लेकर फिल्म बनाना चाहेंगे। वहीं, इस ऑफर पर ग्रेट खली भी काफी खुश हुए। खली ने कहा, ऐसा है तो मुझे आज से रेसलर नहीं बल्कि ग्रेट खली हीरो कहें।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 11: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के बेघर होने की ये है वजह
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी