logo-image

'तारीफां' में सोनम-करीना का सिज़लिंग अवतार देख सैफ और आनंद ने ऐसे किया रिएक्ट

फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट और हिट गानों को लेकर सुर्ख़ियों में छाई हुई है। फिल्म के म्यूजिक लॉन्च में चारों एक्ट्रेस ने इवेंट में ग्लैमरस का तड़का लगाया।

Updated on: 23 May 2018, 09:17 PM

मुंबई:

करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर 'वीरे दी वेडिंग' का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है।

फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट और हिट गानों को लेकर सुर्ख़ियों में छाई हुई है। फिल्म के म्यूजिक लॉन्च में चारों एक्ट्रेस ने इवेंट में ग्लैमरस का तड़का लगाया।

चारों अभिनेत्रियों ने अपने खूबसूरती के जलवे बिखेरे। म्यूजिक लॉन्च में गर्ल्स गैंग के मस्ती-भरे वीडियो सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं।

पिछले कुछ दिन पहले रिलीज़ हुए 'तारीफां' गाने का खुमार फैंस के सर चढ़ बोल रहा है। दमदार म्यूजिक बीट्स के साथ करीना, सोनम, स्वरा और शिखा का हॉट अवतार देखने को मिला।

इंटरनेट पर सुपरहिट इस गाने में कपूर गर्ल्स ने खूब ग्लैमर का तड़का लगाया। फैंस ये जानने के लिए बेहद बेताब थे कि इस गाने में सोनम और करीना का सिज़लिंग अवतार देख उनके पतियों का क्या रिएक्शन रहा।

सोनम और करीना से इवेंट के दौरान जब इस सवाल के बारे में पूछा गया तो करीना ने कहा- मैं पब्लिकली नहीं बता सकती कि सैफ का रिएक्शन क्या था।

इतना बोलने के बाद करीना हंस पड़ती हैं वहीं, सोनम ने बताया कि जब आनंद ने ये गाना देखा तो उन्होंने कहा 'बेबी यू लुक सो हॉट'।

और पढ़ें: बोल्ड कंटेंट से भरपूर 'वीरे दी वेडिंग', सेंसर बोर्ड ने दिया 'A' सर्टिफिकेट

A post shared by BollywoodON (@bollywood_on) on May 22, 2018 at 8:57pm PDT


प्रमोशन के दौरान करीना और सोनम ने अपने व्हाट्सएप पर अपने गर्ल गैंग के ग्रुप का नाम बताया। सोनम कपूर ने बताया कि उनके इस ग्रुप का नाम HUGE MESS है।

म्यूजिक लॉन्च के दौरान 'वीरे दी वेडिंग' की स्टारकास्ट खूब मस्ती करते हुए नज़र आई।

 

A post shared by BollywoodON (@bollywood_on) on May 22, 2018 at 8:59pm PDT

 

A post shared by BollywoodON (@bollywood_on) on May 22, 2018 at 9:41am PDT

देखें लॉन्च की तस्वीरें

 

A post shared by BollywoodON (@bollywood_on) on May 22, 2018 at 9:29am PDT

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर द्वारा निर्मित 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर बोल्ड कंटेट से भरा हुआ है। चारों सहेलियों का बिंदास अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।

इस फिल्म को अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर प्रोड्यूस कर रही है। वहीं शशांक खेतान ने इसका डायरेक्शन किया है। यह मूवी 1 जून 2018 को रिलीज होगी।

और पढ़ें: शाहरुख़ खान ने अपने बेटी को दिया खास मैसेज, जन्मदिन पर शेयर की तस्वीर