वरुण धवन की 'अक्टूबर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पहली नजर के प्यार की कहानी नहीं है ये फिल्म
फिल्म 'अक्टूबर' के पोस्टर और तस्वीरों के बाद अब फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया।
नई दिल्ली:
फिल्म 'अक्टूबर' के पोस्टर और तस्वीरों के बाद अब फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया। 'अक्टूबर' के मुख्य अभिनेता वरुण धवन ने ट्रेलर जारी किया। फिल्म में वरुण ने शांत दिखने वाले एक शातिर लड़के का किरदार निभाया है जो होटल प्रबंधन का छात्र है और एक पांच सितारा होटल में बतौर ट्रेनी काम करता है। अभिनेता ने अभिनेत्री बनिता संधू के साथ दिल्ली में एक होटल में शूटिंग की। फिल्म में अभिनेत्री वरुण के साथ पढ़ती हैं।
'अक्टूबर' का ट्रेलर जारी करने से पहले वरुण ने अपने सभी सोशल मीडिया खातों पर लाइव आकर फिल्म की शूटिंग के अपने अनुभवों के बारे में बताया।
रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा सह-निर्मित 'अक्टूबर' का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। इसमें बनिता संधू भी प्रमुख भूमिका में हैं।
इस फिल्म में जिंदगी के कई शेड्स देखने को मिलेंगे। शूजित ने इस फिल्म के बारे में खुद कहा था कि यह रोमांटिक नहीं बल्कि प्यार को लेकर उठाए गए एक मजबूत कदम पर आधारित फिल्म है।
वरुण ने कहा था कि 'अक्टूबर' की शूटिंग उन्हें प्रकृति के करीब लाई और इसने उनके प्रदर्शन को सकारात्मक तरीके से प्रभावित किया है।
इस फिल्म में अपने किरदार के लिए वरुण ने बहुत मेहनत किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह कई हफ्तों तक सोते नहीं थे, ताकि उनकी एक्टिंग रियल लगे। यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए