logo-image

वरुण धवन बन गए दर्जी, 'सूई-धागा' की तैयारी शुरू, अनुष्का शर्मा होंगी लीड एक्ट्रेस

हाल ही में वरुण धवन की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'जुड़वा 2' रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

Updated on: 12 Dec 2017, 11:00 AM

मुंबई:

वरुण धवन 'जुड़वा 2' के बाद अब 'सूई-धागा' की तैयारी में जुट गए हैं। यह उनकी अगली अपकमिंग मूवी है, जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के शूट से जुड़ी तस्वीर शेयर की है।

वरुण ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हाथ-पैर का मेल गुरु, सुई-धागे का खेल शुरू! गांधी जयंती 2018..।' 'सुई-धागा' को शरत कटियार डायरेक्ट कर रहे हैं।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में वरुण के साथ अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में काम करने वाले हैं। इसकी कहानी पीएम मोदी के 'मेक इन इंडिया' कैंपेन पर आधारित है।

हाल ही में वरुण धवन की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'जुड़वा 2' रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। अब वह 'सूई-धागा' और 'अक्टूबर' फिल्मों में नजर आएंगे।

'अक्टूबर' फिल्म की शूटिंग भी मनाली में शुरू हो चुकी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। इस फिल्म में बनिता संधू बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। वह 'डबलमिंट' के विज्ञापन से मशहूर हुई थीं।