logo-image

अनुष्का शर्मा बनीं 'ममता' तो वरुण धवन बन गए 'मौजी', देखें 'सुई-धागा' का फर्स्ट लुक

वरुण और अनुष्का की यह मूवी 'मेक इन इंडिया' अभियान के थीम पर बनी है। वरुण एक टेलर (दर्जी) का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं अनुष्का एक डिजाइनर हैं।

Updated on: 13 Feb 2018, 09:18 AM

मुंबई:

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग मूवी 'सुई-धागा' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। यह फिल्म 28 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।

वरुण और अनुष्का की यह मूवी 'मेक इन इंडिया' अभियान के थीम पर बनी है। वरुण एक टेलर (दर्जी) का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं अनुष्का एक डिजाइनर हैं। फिल्म में अनुष्का का नाम ममता और वरुण का नाम मौजी है। फोटो में दोनों ही साधारण कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'सुई धागा' लेकर बैठी अनुष्का शर्मा, कढ़ाई करती आई नजर

इसके पहले भी अनुष्का और वरुण का लुक शेयर हो चुका है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा जल्द ही 'परी' फिल्म में भी नजर आएंगी। यह 2 मार्च को रिलीज होगी, जिसमें अनुष्का भूत बनकर दर्शकों को डराएंगी। 

दूसरी तरफ वरुण धवन भी 'अक्टूबर' फिल्म में नजर आएंगे। इसमें उनके अपोजिट बनिता संधू लीड एक्ट्रेस होंगी। 

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जानें शुभ मुहूर्त