logo-image

सोनम कपूर की शादी में पापा सैफ अली खान और मॉम करीना कपूर के साथ पहुंचे तैमूर अली खान

वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने पहुंचीं करीना ने पिंक कलर का लहंगा और सैफ ने व्हाइट कुर्ता पहना था। तैमूर भी कुर्ता पहनकर नवाबी अंदाज में नजर आए। इस बार उनका लुक भी अलग था, क्योंकि उन्होंने चोटी बांधी हुई थी।

Updated on: 08 May 2018, 01:54 PM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। थोड़ी ही देर में वह ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। इस फंक्शन में शरीक होने के लिए पूरा बॉलीवुड उमड़ा है। पहले खबर आ रही थी कि इसमें करीना कपूर शामिल नहीं हो पाएंगी, लेकिन वह पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ बांद्रा स्थित हेरिटेज बंगले में पहुंचीं।

 

Mami, papa & Pukului 😂❤️😍✌️

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on May 8, 2018 at 12:17am PDT

वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने पहुंचीं करीना ने पिंक कलर का लहंगा और सैफ ने व्हाइट कुर्ता पहना था।

ये भी पढ़ें: पापा अनिल ने किया भांगड़ा, शिल्पा शेट्टी संग लगाए ठुमके

तैमूर भी कुर्ता पहनकर नवाबी अंदाज में नजर आए। इस बार उनका लुक भी अलग था, क्योंकि उन्होंने चोटी बांधी हुई थी।

करीना, सैफ और तैमूर के अलावा करिश्मा कपूर भी शादी में शामिल हुईं। उन्होंने फ्लोरल प्रिंट में ग्रीन और व्हाइट कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ये भी पढ़ें: लाल जोड़े में दिखीं सोनम कपूर, पूरा बॉलीवुड उमड़ा