logo-image

तैमूर को मॉम करीना कपूर ने किया किस, सोशल मीडिया पर छाई ये क्यूट तस्वीर

तैमूर करीना की गोद में बैठा खिलखिला कर हंस रहा है। दोनों इस तस्वीर में बेहद क्यूट लग रहे हैं।

Updated on: 18 Mar 2017, 09:53 PM

नई दिल्ली:

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान जन्म लेने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। इन दिनों एक बार फिर से वह चर्चा में हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि उनके नाम को लेकर फिर से विवाद गहरा गया है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

बेबो ने फोटो में बेबी तैमूर को गोद में उठाया हुआ है और वह उसे सर पर किस कर रही हैं। तैमूर करीना की गोद में बैठा खिलखिला कर हंस रहा है। दोनों इस तस्वीर में बेहद क्यूट लग रहे हैं। दोनों की तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

बता दें पिछले साल 20 दिसंबर को सैफीना के घर में नन्हें मेहमान तैमूर की एंट्री हुई थी। लेकिन अब करीना काम पर लौट चुकी हैं। वह जल्द जी सिने अवॉर्ड्स में परफॉर्म करती नजर आने वाली हैं।

 

#TaimurAliKhan giggles away as mommy #KareenaKapoorKhan gives him a kiss!

A post shared by Filmfare (@filmfare) on Mar 18, 2017 at 1:18am PDT

ये भी पढ़ें, आलिया ने एमेज़ॉन इंडिया फैशन वीक 2017 में बिखेरे जलवे

करीना कपूर खान अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस के साथ शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अपने पति सैफ अली खान को सम्मान देंगी।