logo-image

#MeToo: ट्विटर पर यूजर ने किया भद्दा कमेंट तो तापसी पन्नू ने करारा जवाब देकर मुंह किया बंद

इन दिनों #MeToo सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। देशभर से कई महिलाएं इस अभियान के तहत अपने साथ हुई शोषण की घटनाओं को सामने ला रही हैं।

Updated on: 20 Oct 2018, 12:47 PM

मुंबई:

इन दिनों #MeToo सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। देशभर से कई महिलाएं इस अभियान के तहत अपने साथ हुई शोषण की घटनाओं को सामने ला रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस कैंपेन का मजाक भी बना रही हैं। एक ऐसी ही घटना ट्विटर पर एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ हुई, लेकिन उन्होंने बेहूदा ट्वीट का करारा जवाब दिया।

दरअसल, अजय कांत नाम के ट्विटर हैंडल से तापसी के लिए ट्वीट किया गया, 'मैडम आपने कभी किसी पर #MeToo नहीं लगाया। चलो, अभी करियर उड़ान पर है, लेकिन आज से 10 साल बाद जरूर लगाना।'

ये भी पढ़ें: इस साल नहीं होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी!

इस ट्वीट को देखते ही तापसी ने ऐसा जवाब दिया कि यूजर की बोलती बंद हो गई। उन्होंने लिखा, 'ऐसी बातें करते हुए कम से कम आपने बायो में लिखे हुए नाम का तो लिहाज कर लिया होता, उनको अच्छा नहीं लगेगा ये पढ़कर।'

बता दें कि यूजर की बायो में राम का नाम लिखा है।

यह पहला मौका नहीं है, जब तापसी ने जवाब देकर किसी का मुंह बंद कर दिया हो। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें: #MeToo: रिलायंस इंडस्ट्री के कंटेंट स्टूडियो हेड अजीत ठाकुर ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि #MeToo मूवमेंट में अभी तक साजिद खान, आलोक नाथ, रजत कपूर, सुभाष घई, नाना पाटेकर, विपुल शाह समेत कई बड़े नामों पर महिलाओं ने शोषण के आरोप लगाए हैं। हॉलीवुड से शुरू हुए इस कैंपेन को भारत में तनुश्री दत्ता की आवाज ने बुलंद किया। इसके बाद विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।