logo-image

सनी लियोनी ने रांची में 'लैला मैं लैला' गाने पर डांस कर बांधा समां

बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी ने एक संस्था की ओर से मिस्टर एंड मिस एटिट्यूड नामक फैशन शो में अपनी प्रस्तुति दी।

Updated on: 28 May 2017, 09:04 AM

नई दिल्ली:

सनी लियोनी जहां भी जाती हैं, लोग उनकी अदाओं के कायल हो जाते हैं। हाल ही में रांची के मोरहाबादी मैदान में पहुंची सनी लियोनी ने हजारों लोगों को अपना दीवाना बना दिया।

बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी ने एक संस्था की ओर से मिस्टर एंड मिस एटिट्यूड नामक फैशन शो में अपनी प्रस्तुति दी। सनी ने अपने डांस ग्रुप के के साथ लैला मैं लैला गाने पर डांस कर समां बांध दिया। सनी लियोनी के साथ इस मौके पर उनके पति डेनियल भी मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत ट्रेडिशनल राउंड से हुई। कुल 27 मॉडलों ने यहां अपना हुनर दिखाया। इसमें रांची, जमशेदपुर, बिहार, ओडिशा, कोलकाता से युवा भी शामिल हुए।

पहले दौर के बाद फाइनल में दस प्रतिभागियों को मौका मिला। यहां जज के रूप में मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर मौजूद थीं। गीता कपूर का भी युवाओं ने जोरदार स्वागत किया।

और पढें: 'अमर अकबर एंथोनी' फिल्म के 40 साल: अमिताभ बच्चन ने शेयर की श्वेता, अभिषेक के साथ ये फोटो

इसके साथ ही रैपर करन अरोड़ा और अन्य डांस ग्रुप के कलाकारों के प्रस्तुति देने के बाद यहां एड्स पीड़ित बच्चों ने रैंप वॉक किया।

 

Delhi event!! #SunnyLeone

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on May 19, 2017 at 6:01am PDT