logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अजान पर किया विवादित ट्वीट कहा- लाउडस्पीकर की आवाज 'कान फोड़ देने वाली'

सुचित्रा ने ट्वीट किया, 'सुबह 4:45 घर आई...अजान की कान फोड़ने वाली आवाज आई।' ये जबरन धार्मिकता मेरे ऊपर क्यों थोपी जा रही है।'

Updated on: 25 Jul 2017, 10:30 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम के बाद अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति अजान पर विवादित ट्वीट करके सुर्खियों में आ गई ​हैं।

उन्होंने अजान के दौरान इस्तेमाल किए जाने लाउडस्पीकर की आवाज को 'कान फोड़ देने वाला' बताया है। सुचित्रा का कहना है कि ईश्वर को याद करने के लिए लाउडस्पीकर की जरूरत नहीं है। इसे तो 'धर्म को थोपना कहेंगे।'

सुचित्रा ने ट्वीट किया, 'सुबह 4:45 घर आई...अजान की कान फोड़ने वाली आवाज आई, इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है, जितना की जबरन थोपी गई धार्मिकता।'

इसके बाद से सुचित्रा को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी हैं। यहां तक कि उन्हें ट्रोल भी किया गया।

इसके बाद सुचित्रा ने 2009 में अजान पर लिखे अपने ब्लॉग का लिंक भी ट्विटर पर शेयर किया।

बता दें कुछ दिन पहले ही सोनू निगम ने पहले मस्जिद में तेज लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर कहा था, 'ईश्वर सभी पर कृपा करे। मैं मुस्लिम नहीं हूं और आज अजान से जागा। भारत में कब तक धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा।' इसके बाद से वह विवादों के घेरे में आ गए।

और पढ़ें: VIDEO: ढिंचैक पूजा का नया गाना 'बापू दे दे थोड़ा कैश' यूट्यूब पर रिलीज