इस फेमस बॉलीवुड सिंगर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, कभी जगराते में गाती थीं भजन
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं।
मुंबई:
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना इतना भी आसान नहीं था। जी हां, नेहा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बहन सोनू कक्कड़ के साथ माता के जगराते में भजन गाती दिख रही हैं।
यह वीडियो कई साल पुराना है। इस जागरण में मौजूद सभी भक्त नेहा और उनकी बहन के भजनों पर थिरक रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अटल जी के निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर, सेलेब्स ने जताया शोक
A post shared by Neha Kakkar (@its_nehakakkar) on Aug 15, 2018 at 10:51am PDT
गौरतलब है कि नेहा ने कई सालों तक कड़ा संघर्ष करने के बाद यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने साल 2006 में पहली बार इंडियन आइडल (सीजन 2) में ऑडिशन दिया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
ये भी पढ़ें: मनोज वाजपेयी ने 'गली गुलियां' की पहली झलकी जारी की
नेहा ने 'काला चश्मा', 'लड़की ब्यूटीफुल', 'मिले हो तुम' समेत कई फेमस गानें गाए हैं। इन दिनों वह सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' को जज कर रही हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए