बेटी श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर पापा शक्ति कपूर ने दिया ये जवाब
श्रद्धा भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। शक्ति कपूर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी पुत्री चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं पर कड़ी मेहनत कर रही है।
मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर का कहना है कि उनकी बेटी और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करेंगी। शक्ति कपूर ने यह बात आगामी फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' के पोस्टर और टीजर के रिलीज के मौके पर कही।
श्रद्धा की शादी के बारे में पूछने पर शक्ति ने कहा, 'हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी की शादी अच्छे और सम्मानित परिवार में हो। मेरी दुआ है कि वह निजी और व्यावसायिक जीवन में आगे बढ़ें। बतौर पिता मैं सोचता हूं कि आपको अपने बच्चों को कुछ आजादी देनी होगी, क्योंकि वह समय चला गया जब अभिभावक अपने बच्चों की शादी अपने मन से करते थे।'
उन्होंने कहा, 'हमें अब उनके जीवनसाथी सहित हर मामले में उनकी पसंद पूछनी पड़ती है। फिलहाल वह अपने करियर में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं, लेकिन वह अपनी वैवाहिक योजनाओं के बारे में जब भी बताएंगी कि वह अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करेंगी तो हमें इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।'
ये भी पढ़ें: सोनम की शादी की ऐसे हो रही हैं तैयारियां, सामने आई तस्वीरें
Getting ready for the biggest haldi ceremony of the year 💛💖
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on Apr 24, 2018 at 3:29am PDT
श्रद्धा की बायोपिक मूवी पर ये कहा
श्रद्धा भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। शक्ति कपूर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी पुत्री चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं पर कड़ी मेहनत कर रही है।
शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी सफर के बारे में कहा, 'मेरा फिल्मी सफर वाकई बहुत अच्छा रहा और मेरे बच्चे भी अपनी जिंदगी में अच्छा कर रहे हैं। यह सब भगवान की कृपा और दर्शकों का आशीर्वाद है।'
'संजू' के टीजर से खुश हैं शक्ति
दत्त परिवार के करीबी शक्ति कपूर, राजकुमार हिरानी की रणवीर कपूर अभिनीत फिल्म 'संजू' के टीजर को देखकर खुश हुए। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है।
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है 'संजू' का टीजर लाजवाब है और यह अब तक के सबसे अच्छे टीजरों में से एक है जिन्हें मैंने देखा है।'
सुनील दत्त ने किया था 'शक्ति' का नामकरण
शक्ति कपूर ने बताया कि उनका वास्तविक नाम सुनील कपूर है लेकिन दिवंगत सुनील दत्त ने उनका नाम शक्ति कपूर किया था। उन्होंने कहा कि वह दत्त परिवार के करीबी हैं।
ये भी पढ़ें: 50 फीसदी महिलाएं बच्चों के लिए छोड़ देती हैं जॉब!
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Salman Khan Spotted in Airport: घर में फायरिंग के बाद काम पर निकले सलमान, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के साथ हुए स्पॉट
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य