'जीरो' को 'हीरो' जैसा बनाने के लिए धन्यवाद : शाहरुख खान
सुपरस्टार शाहरुख खान ने 'जीरो' के टीजर को मिले प्यार और सराहना के लिए फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया है।
नई दिल्ली:
सुपरस्टार शाहरुख खान ने 'जीरो' के टीजर को मिले प्यार और सराहना के लिए फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया है। निर्देशक आनंद एल. राय के साथ उनकी पहली फिल्म का टीजर साल 2018 के पहले दिन जारी किया गया था।
टीजर की शुरुआत में शाहरुख एक लंबे- चौड़े आदमी को चुनौती देते हुए पार्टी से इतर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीजर एक डायलॉग के साथ खत्म होता है, जिसमें वह लोगों द्वारा खुद को जीरो बुलाने के बारे में बात कर रहे हैं।
शाहरुख ने ट्वीट किया, 'जीरो' को हीरो जैसा बनाने के लिए धन्यवाद। कभी-कभी हमारे जीवन में यह महत्वपूर्ण नहीं होता कि आप कौन हैं, लेकिन क्या हम अपने जीवन में दूसरों की मौजूदगी रखते हैं। आनंद एल राय की 'जीरो' इसी पर है। 'जीरो' 2 करोड़।'
Thank u all for making Zero feel like a Hero. Sometimes our importance in life is not who we are, but what we make others become by our presence in their lives. @aanandlrai ‘s ‘Zero’ stands for that. #Zero20Million
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 5, 2018
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट फिल्म की केंद्रीय किरदार को 'पागल', 'आशिक', 'अवारा' के रूप में वर्णित किया है, लेकिन वह अपनी दुनिया में खुश हैं और किसी से सहानुभूति नहीं मांगते। उनका बौना होना उन्हें खुश रहने से नहीं रोक सकती।
फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी भूमिका में होंगी, लेकिन टीजर में उनके किरदार के बारे में कुछ भी जाहिर नहीं किया गया है। इन तीनों कलाकारों को 'जब तक है जान' में एक साथ देखा गया था।
और पढ़ें: अनुष्का की राह पर सोनम कपूर, अप्रैल में इस बिज़नेसमैन संग रचाएंगी शादी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि