पद्मावत के 'घूमर' गाने पर दुनिया भर में लोग झूम रहे, भंसाली की संगीत समझ राज कपूर जैसी: लता
लता मंगेशकर का मानना है कि किसी फिल्मकार को अपनी फिल्मों में आवश्यक संगीत की गुणवत्ता को समझने के लिए खुद संगीतकार होना चाहिए।
मुंबई:
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के संगीत की प्रशंसा की है।
लता ने कहा, 'मुझे हमेशा उनकी फिल्मों के संगीत अच्छे लगे हैं। इससे पहले, इस्माइल दरबारजी संगीत बनाते थे। अब भंसालीजी अपना संगीत बना रहे हैं, जो बहुत अच्छी चीज है।'
गायिका का मानना है कि किसी फिल्मकार को अपनी फिल्मों में आवश्यक संगीत की गुणवत्ता को समझने के लिए खुद संगीतकार होना चाहिए।
उन्होंने कहा, 'भंसाली में गुणवत्ता है। उन्हें संगीत, गीत और भारतीय शास्त्रीय विरासत और संस्कृति का गहरा ज्ञान है।'
उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि भंसाली के पास संगीत की समझ है, जो राज साहब (राज कपूर) की तरह तीक्ष्ण है। राज साहब एक पूर्ण संगीतकार थे। उन्होंने तबला, हार्मोनियम और पियानो बजाया। उन्होंने गीत बनाए और पेशेवर पाश्र्वगायकों से पहले उन्हें खुद अपनी आवाज में गाया।'
उन्होंने कहा, 'वह अपनी फिल्मों में आसानी से संगीत बना सकते थे। लेकिन, उन्होंने अपनी फिल्मों में संगीत का श्रेय लेने का निर्णय नहीं किया।'
लता मंगेशकर के मुताबिक, यहां एक दूसरा फिल्मकार है, जो राज कपूर की संगीत समझ का प्रतिद्वंद्वी बन सकता है।
लता ने भंसाली की 'पद्मावत' के बारे में कहा कि फिल्म का 'घूमर' गीत 'घूमर' नृत्य शैली को पुनर्जीवित कर रहा है।
उन्होंने कहा, 'दीपिका पादुकोण का 'घूमर' नृत्य देखने के बाद दुनियाभर में लोग इस पर झूम रहे हैं।'
और पढ़ें: VIDEO: अल्का याग्निक को 'एक दो तीन' गाने से मिली थी पहचान, पढ़ें 'तेजाब' से 'तमाशा' तक का सफर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Pushpa 2 Pre Box Office: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' बना रही है हिस्ट्री, किया 1000 करोड़ का बिजनेस
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह