logo-image

सलमान खान को 5 दिन बाद आई अटल बिहारी वाजपेयी की याद, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई थी।

Updated on: 22 Aug 2018, 09:43 AM

मुंबई:

दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई थी। नेता से लेकर अभिनेता तक, सभी इस खबर से गमगीन थे। बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख भी जाहिर किया था। एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने भी ट्विटर पर दुख व्यक्त किया, लेकिन उन्होंने थोड़ी देर कर दी। इस बात के लिए उन्हें यूजर्स ने ट्रोल कर दिया है।

दरअसल, सलमान खान ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'बहुत दुख की बात है कि हमने अटल जी जैसा महान नेता, वक्ता और असाधारण व्यक्ति खो दिया है।'

ये भी पढ़ें: शादी के बाद एक्टिंग में क्या प्रियंका को ससुराल में मिलेगी टक्कर?

सलमान खान के 5 दिन बाद शोक व्यक्त करने पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। कुछ लोगों ने तो यह तक पूछ लिया कि वह कौन-सा अखबार पढ़ते हैं।

ये भी पढ़ें: 'दोस्ताना 2' में होंगी जाह्नवी कपूर? करण जौहर ने कह दी ये बड़ी बात

एक यूजर ने सलमान के ट्वीट में स्पेलिंग की गलती भी ढूंढ ली। उसने लिखा कि 'सर Feeing नहीं, Feeling' होता है।

बता दें कि सलमान इन दिनों माल्टा में हैं और अपकमिंग मूवी 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ होंगी।