logo-image

सलमान खान ने दिल पर ले ली प्रियंका चोपड़ा की ये बात! इस तरह उतारा गुस्सा

अब फिल्म में प्रियंका की जगह कटरीना कैफ काम कर रही हैं।

Updated on: 08 Sep 2018, 04:49 PM

मुंबई:

सलमान खान (Salman Khan) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने आप में दोनों ही बड़े ही नाम है। बॉलीवुड में दोनों का राज चला। जहां सलमान खान ने भाई की इमेज बनाई वहीं मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी अदाकारी से अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' (Bharat) के प्रमोशन और शूटिंग में बिजी हैं वहीं, हाल में खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म में सलमान के अपोजिट कास्ट किया जाना था, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म करने से मना कर दिया। प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' क्या छोड़ी, पूरे बॉलीवुड में जैसे कोहराम मच गया हो। प्रियंका चोपड़ा को फिल्म छोड़े करीब 1 महीना हो बीत चुका है लेकिन, बात सलमान खान की है। कई फिल्मी पत्रकार गाहे-बगाहे इस मुद्दे को उठाते रहते हैं। इसिलए यह मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सलमान खान ने कुछ वक्त तक तो इस मामले पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब उन्होंने जवाब देना चालू कर दिया है। जानकारी दे दें कि अब फिल्म में प्रियंका की जगह कटरीना कैफ काम कर रही हैं।

(प्रियंका चोपड़ा)

'बॉम्बे टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने दावा किया है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म में काम करना चाहती थी लेकिन कुछ निजी कारणों से वह ऐसा नहीं कर पाई। सलमान ने कहा, 'प्रियंका के पास ऐसा करने के लिए वजह थी। बात बस इतनी सी है कि प्रोजेक्ट अटक गया। यदि हमें पहले पता होता तो हम इसका कोई बेहतर समाधान निकाल सकते थे।'

लगातार मीडिया में इस फिल्म से जुड़ी ऐसी खबरें आने से सलमान खान खासा नाराज़ बताए जा रहे हैं। इसी मुद्दे पर आगे अपनी बात रखते हुए सलमान खान ने कहा कि, 'वह (प्रियंका) सगाई कर रही थी और मैंने उसे कहा- अगर तुम फिल्म कर रही हो तो फिल्म छोड़ने की क्या जरूरत है? तो उसने कहा- शादी करनी है। मैंने कहा ठीक है, शादी कर लो। फिल्म में प्रियंका का काम सिर्फ 75-80 दिन का था। शादी के लिए चार दिन की तैयारी होती है, चार दिन शादी में लगते हैं।' '8 दिन के अंदर हो गई शादी और फिर उसके बाद हनीमून। तो हमने उससे कहा- हम इसे मैनेज कर लेंगे। लेकिन उसने साफ शब्दों में कहा कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहती है।'

(भारत के एक सीन में सलमान खान और कैटरीना कैफ)

प्रियंका चोपड़ा के फिल्म से बाहर हो जाने के बाद सलमान खान को यकीनन बुरा तो लगा ही होगा। सलमान खान अकसर ऐसी बातों को दिल पर ले लेते हैं। ऐसा पहले भी देखा गया है कि सलमान खान कुछ टची और जल्दी बात का बुरा मान जाते हैं और इसे काफी लंबा ले जाते हैं। इस बार भी सलमान खान कुछ ऐसे ही लगते नजर आ रहे हैं। इसी मसले पर सलमान खान ने कहा कि 'प्रियंका ने मेरे साथ काम करने को लेकर 1000 बार अर्पिता को कॉल किया था। उसने कहा था कि मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं।''

सलमान खान ने मीडिया से कहा कि 'यहां तक कि उसने अली अब्बास को भी कॉल किया था कि देख लो, अगर मेरे लिए फिल्म में कोई रोल हो तो... । मुझे नहीं पता उन्होंने फिल्म क्यों छोड़ी। दो ही वजहें हो सकती हैं। या तो उन्हें शादी करनी है या वो अब मेरे साथ काम ही नहीं करना चाहती हैं। ये भी हो सकता है कि अब वो हमारी इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में काम ही नहीं करना चाहतीं और हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं।'

सलमान के इस बयान से साफ जाहिर है कि वो प्रियंका से काफी नाराज हैं। सलमान ने बिग बॉस की लॉन्चिंग के दौरान भी प्रियंका को ताना मारते हुए कहा था, 'प्रियंका बहुत अच्छी हैं जो उन्होंने हमें शूटिंग शुरू होने के 5 दिन पहले बता दिया कि वह 'भारत' में काम नहीं कर सकतीं।'