'नच बलिए' के सेट पर 'ट्यूबलाइट' का प्रमोशन, सलमान खान ने सोनाक्षी के साथ किया डांस
'ट्यूबलाइट' ईद के मौके पर 25 जून को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ छोटे भाई सोहेल खान भी हैं।
मुंबई:
आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रचार के लिए डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 8' में सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने एक्ट्रेस और शो की जज सोनाक्षी सिन्हा के साथ जमकर डांस किया।
टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के शो के लिए सलमान ने सोहेल खान के साथ शूटिंग की। 'नच बलिए 8' का प्रसारण स्टार प्लस पर होता है।
'मुन्नी बदनाम हुई' पर खूब किया डांस
सेट से सूत्र ने कहा, 'सलमान और सोनाक्षी के एक बार फिर से मिलने की बहुत-सी योजनाएं बनाई गई थीं। उन्होंने 'दबंग' के दृश्यों को दोहराया। सोनाक्षी ने 'मुन्नी बदनाम हुई' की धुनों पर डांस किया। सलमान और सोहेल प्रस्तुति देखने के बाद हैरान रह गए।'
ये भी पढ़ें: क्या आप सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' के बारें में जानते हैं ये 5 खास बातें, नहीं तो यहां पढ़ें
A post shared by Salman Khan 🎀💕💋 (@foreversalman) on Jun 7, 2017 at 1:51am PDT
ईद पर रिलीज हो रही है फिल्म
बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' ईद के मौके पर 25 जून को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ छोटे भाई सोहेल खान भी हैं। इसके अलावा सलमान जल्द ही कैटरीना के साथ 'टाइगर जिंदा है' में भी नजर आएंगे।
A post shared by Salman khan my love❤ (@salman_khan_my_love_) on Jun 7, 2017 at 7:34am PDT
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें