logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान का नाम 500 प्रभावशाली लोगों में शामिल

सुपरस्टार सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा का नाम वेरायटी मैग्जीन की 500 प्रभावशाली लोगों की सूची शामिल है

Updated on: 02 Dec 2017, 06:33 PM

मुंबई:

सुपरस्टार सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा का नाम वैरायटी मैग्जीन की 500 प्रभावशाली लोगों की सूची शामिल है, जिन्होंने 2 ट्रिलियन डॉलर की ग्लोबल इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कारोबार में अपना योगदान दिया है।

इन दोनों हस्तियों के अलावा इस सूची में 100 अन्य भारतीयों ने भी जगह बनाई है। जिसमें आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, एकता कपूर और अंबानी बंधु, सिद्धार्थ रॉय कपूर, पुनीत गोयनका, किशोर लुल्ला, उदय शंकर और सुभाष चंद्रा का नाम शामिल है।

मैगजीन के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट किया, 'शाहरुख खान और आमिर खान के अलावा एक और एक्टर सलमान खान ही हैं जो दशकों से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।'

ट्वीट में वह आर्टिकल भी लिंक है , जिसमें सलमान खान के लेटेस्ट और आगामी प्रोजेक्ट की लिस्ट है। उसके साथ ही उनकी चैरिटेबल ट्रस्ट बींइग ह्यूमन की भी खबर है।

मैग्जीन वैरायटी हर साल दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी करती है।

इस लिस्ट में 362 लोग अमेरिका हैं, 28 यूके से हैं, 20 चीन से, 16 फ्रांस से, जर्मनी से 15, भारत से 12, स्पेन से 6 और मेक्सिको से 4 लोगों के नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Forbes List 2017: प्रियंका चोपड़ा दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल