इटली की गलियों में राज कपूर की तरह 'आवारा' बने ऋषि, नीतू ने शेयर किया वीडियो
फिल्म इंडस्ट्री के सदाबहार कपल ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू आजकल इटली और रोम में एक साथ छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं।
नई दिल्ली:
फिल्म इंडस्ट्री के सदाबहार कपल ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू आजकल इटली और रोम में एक साथ छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले ऋषि और नीतू अपने फैंस को हमेशा अपडेट भी करते रहते है। लेकिन शनिवार को नीतू ने ऋषि का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसकी वजह से आजकल वह चर्चा में हैं।
इस वीडियो में ऋषि कपूर इटली की गलियों में अपने पिता और दिग्गज अभिनेता राज कपूर की 1955 में बनी फिल्म 'श्री 420' के गाने 'मेरा जूता है जापानी...' स्टाइल में घूमते नजर आ रहे हैं। इस स्टाइल को फाइनल टच देने के लिए नीतू ने बैकग्राउंड में गाने का म्यूज़िक भी बजाया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,' इटली में मेरी एडिटिंग, हाहाहा, बिल्कुल अपने पिता की तरह।'
My Italy edit hahahahaha 😂😂😂😂😂😂🤣 truly his father's son
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Aug 12, 2017 at 8:39am PDT
नीतू ने अपनी और ऋषि की सेल्फी भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आपको बता दें कि ऋषि और नीतू पार्टीज़ हो या इवेंट्स हर जगह अक्सर साथ दिखाई देते हैं और इन दोनों को घूमने का बड़ा शौक है और अपना यह शौक वो आए दिन पूरा करते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा जल्द लाने वाली है एक और नया गाना
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां