भोजपुरी एक्टर ने काम दिलाने का किया था वादा, सिंगर ने लगाया रेप का आरोप
मनोज ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इनमें 'लहरिया लूट ए राजा जी', 'कईसन पियवा के चरितर बा', 'बलिया के दबंगई' और 'सौगंध गंगा मईया के' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
मुंबई:
भोजपुरी एक्टर मनोज आर पांडेय पर एक सिंगर ने फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुंबई के चारकोप थाना में 15 सितंबर को केस दर्ज कराया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी एक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मनोज आर पांडेय फरार है और उसका फोन भी बंद है। आरोपी की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें: फिल्मों के बाद अब वेब सीरीज बनाएंगी फराह खान?
पीड़िता के मुताबिक, साल 2011 में एक एलबम की शूटिंग चल रही थी। मनोज का भाई कैमरामैन था। इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई। पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। मनोज उसके घर आने-जाने लगा और साल 2012 में शादी का आश्वासन देकर वह पीड़िता के साथ लिव इन में रहने लगा।
साल 2015 में जब पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई तो मुंबई के एक हॉस्पिटल में जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। यही नहीं, जब उसने शादी करने को लेकर एक्टर पर दबाव डाला तो उसने धोखा देकर किसी और से शादी कर ली।
बता दें कि मनोज ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इनमें 'लहरिया लूट ए राजा जी', 'कईसन पियवा के चरितर बा', 'बलिया के दबंगई' और 'सौगंध गंगा मईया के' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। वहीं यूपी की रहने वाली पीड़िता भोजपुरी सिंगर है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका में बोले राहुल गांधी, नौकरी देने में विफल मोदी सरकार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां