फिल्म 'पद्मावत' में 'खिलजी' के किरदार के लिए रणवीर सिंह को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' में बेहतरीन अभिनय के लिए दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' में बेहतरीन अभिनय के लिए दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। रणवीर ने इस फिल्म में 'अलाउद्दीन खिलजी' का किरदार निभाया था।
फिल्म 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रूपये का शानदार कलेक्शन किया था। 'पद्मावत' में खिलजी के रूप में रणवीर का अभिनय 'उत्कृष्ट' (एक्सीलेंट) था। अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में जान डाल देने वाले रणवीर की तारीफ उनके फैंस से लेकर क्रिटीक्स तक ने की थी।
दादा साहब फाल्के उत्कृष्टता (एक्सीलेंस) पुरस्कार समिति ने अपने पुरस्कार की घोषणा करते हुए रणवीर को लिखा, ' हमें यह ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी जैसे यादगार भूमिका देने के लिए दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड 2018 के लिए आपको बेस्ट एक्टर चुना गया हैं।'
#RanveerSingh to be awarded #DadaSahebPhalke Excellence Award as Best #actor for his movie #Padmaavat
— ANI Digital (@ani_digital) April 9, 2018
Read @ANI Story | https://t.co/efYDNGvGm7 pic.twitter.com/FupLSm9EO9
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड रणवीर सिंह का तीसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार है जो उन्हें 'पद्मावत' में अपने बेहतरीन किरदार के लिए मिल रहा हैं।
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'पद्मावत' काफी विवादित रही थी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी।
बता दें, अनुष्का शर्मा को भी एक निर्माता के रूप में अपनी सफल फिल्मों के लिए दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड 2018 से नवाज़ा जाएगा।
अनुष्का ने अपने प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले फिल्म 'NH 10', 'फिल्लौरी' और 'परी' का निर्माण किया। यह तीनो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमाने में कामयाब रही हैं।
और पढ़ें: एकता कपूर ने 'नागिन 3' का फर्स्ट लुक किया जारी, करिश्मा तन्ना का दिखा हॉट अंदाज
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
-
Maidan BO Collection: मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, बजट की आधी कमाई भी नहीं कमा पाई फिल्म
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय